प्राचार्य पदोन्नति पर मुहर, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

Blog
Spread the love

चौपाल न्यूज इन रायपुर छत्तीसगढ़ रायपुर। बरसों से लंबित प्राचार्य पदोन्नति आदेश जारी होने पर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री श्री विष्णु देव साय, शिक्षा सचिव तथा संचालक लोक शिक्षण का हृदय से आभार प्रकट किया है। शिक्षक संघ ने इस निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए इसे शिक्षकों की वर्षों पुरानी मांग की पूर्ति कहा है।

संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्री संजय सिंह ठाकुर, संगठन मंत्री ओंकार सिंह ठाकुर, सह संगठन मंत्री उमेश भारती, महामंत्री मनोज राय सहित संपूर्ण प्रांतीय टीम के नेतृत्व में लंबे समय से सरकार के समक्ष इस विषय को गंभीरता से प्रस्तुत किया गया। निरंतर डेलीगेशन और संवाद के परिणामस्वरूप अंततः अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर यह बहुप्रतीक्षित आदेश जारी किया गया।

संघ के रायपुर जिलाध्यक्ष मनीष देवांगन ने बताया कि वर्ष 2013 के बाद से प्राचार्य पदोन्नति नहीं हुई थी, जिससे प्रदेश के 80% विद्यालय प्राचार्य विहीन थे। इससे शिक्षा की गुणवत्ता एवं अनुशासन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। कई शिक्षक बिना पदोन्नति के ही सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने कहा कि पदोन्नति से शासन पर कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं आता, लेकिन इसका दूरगामी शैक्षिक लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग ने ई संवर्ग के 1478 और टी संवर्ग के 1335 शिक्षकों की प्राचार्य पदोन्नति के आदेश जारी किए, जिससे शिक्षकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

राज्य गठन के बाद यह पहली बार है जब इतने बड़े पैमाने पर दोनों संवर्गों में एक साथ पदोन्नति दी गई है। इससे पूरे प्रदेश में शिक्षकों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई है।

इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष रामनारायण मिश्रा, संभागीय सचिव ओंकार प्रसाद वर्मा, जिला संगठन मंत्री सुनील नायक, रायपुर जिला अध्यक्ष मनीष देवांगन, जिला सचिव राजेश सिंह, कोषाध्यक्ष मोहित वर्मा, उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ठाकुर, ज्ञानेश्वर वर्मा, विजय चंद्राकर, भूखन चंद्राकर, उपेन्द्र देशलहरे, शिव कुमार गायकवाड़, धनंजय साहू, प्रफुल्ल मांझी, प्रतुलराज नंद, केशव बंदे, सुंदर लाल बंजारे, प्रमोद कुमार साहू, रमाकांत यादव, गुपेन्द साहू, नीरज गुप्ता, अतुल मिश्रा, मनीष महानंद, दीपक सिंह सहित अनेक पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया।

— ओंकार प्रसाद वर्मा
संभागीय सचिव, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ


वर्षों की प्रतीक्षा हुई समाप्त, शिक्षकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान!”

चौपाल न्यूज इन रायपुर छत्तीसगढ़http://Chaupal new in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *