प्राचार्य पदोन्नति को हाई कोर्ट से मिली हरी झंडी विगत 12 वर्षों से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे शिक्षकों में हर्ष छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने जताया आभार, पारदर्शी पदस्थापना की उठी मांग

Blog
Spread the love

चौपाल न्यूज इन, रायपुर छत्तीसगढ़

ओंकार प्रसाद वर्मा
प्रांतीय मीडिया प्रभारी एवं संभागीय सचिव – छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ
स्थान : आरंग, रायपुर


🌟 प्राचार्य पदोन्नति को हाई कोर्ट से मिली हरी झंडी 🌟

विगत 12 वर्षों से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे शिक्षकों में हर्ष

हाई कोर्ट के आदेश से खुला पदोन्नति का मार्ग, सरकार के प्रयास को सराहना

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने जताया आभार, पारदर्शी पदस्थापना की उठी मांग


रायपुर/आरंग :http://Chaupalnews.in
राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग में प्राचार्य पदोन्नति को लेकर वर्षों से लंबित मामला अब अपने अंतिम निष्कर्ष पर पहुंच गया है। माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा प्राचार्य पदोन्नति पर लगी रोक को हटा दिए जाने के बाद, छत्तीसगढ़ के हजारों शिक्षकों में हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ पड़ी है।

गौरतलब है कि वर्ष 2013 के बाद से प्रदेश में प्राचार्य पदोन्नति की प्रक्रिया ठप पड़ी थी, जिससे हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में प्राचार्य विहीन स्थिति बन गई थी। इससे शिक्षा की गुणवत्ता और प्रशासनिक अनुशासन दोनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांतीय मीडिया प्रभारी एवं संभागीय सचिव श्री ओंकार प्रसाद वर्मा ने जानकारी दी कि संगठन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से मुलाकात कर पदोन्नति की प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की थी। मुख्यमंत्री द्वारा इसे सकारात्मक रूप से स्वीकार कर आदेश जारी करने निर्देश दिए गए, जिसके तहत 30 अप्रैल को 3000 शिक्षकों की पदोन्नति सूची जारी हुई।

हालांकि कुछ शिक्षकों द्वारा इस पदोन्नति आदेश को न्यायालय में चुनौती दी गई थी, लेकिन राज्य शासन ने मजबूती से अपना पक्ष रखा और अंततः हाई कोर्ट ने आदेश पर लगी रोक हटा दी।

इस निर्णय के बाद शिक्षक संगठनों में खुशी की लहर है। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने पदोन्नति प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और काउंसलिंग के माध्यम से ही पदस्थापना की मांग की है, ताकि किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार की आशंका समाप्त हो सके। इस हेतु संघ द्वारा शासन को सुझाव पत्र भी भेजा गया है।


🙏 छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने जताया आभार

पदोन्नति आदेश जारी होने पर आभार व्यक्त करने वालों में शामिल हैं –

  • प्रांताध्यक्ष: श्री संजय ठाकुर
  • प्रमुख संगठन मंत्री: श्री ओंकार सिंह ठाकुर
  • कार्यकारी प्रांताध्यक्ष: उमेश भारती गोस्वामी
  • प्रांतीय महामंत्री: मनोज राय
  • प्रांतीय कोषाध्यक्ष: गयाराम राजवाड़े
  • प्रांतीय उपाध्यक्ष: टेकराम सेन
  • प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य: श्रीमती कांतेश्वरी तेता
  • संभागीय अध्यक्ष: रामनारायण मिश्रा
  • संभागीय सचिव: ओंकार प्रसाद वर्मा
  • जिला संगठन मंत्री रायपुर: सुनील नायक
  • जिलाध्यक्ष रायपुर: मनीष देवांगन
  • जिलाध्यक्ष गरियाबंद: मुरारी राम देवांगन
  • जिला सचिव: राजेश सिंह
  • कोषाध्यक्ष: मोहित वर्मा
  • संगठन मंत्री: अवध राम वर्मा
  • तहसील अध्यक्ष धरसीवां: ज्ञानेश्वर वर्मा
  • विकासखंड अध्यक्ष धरसीवां: नंदू राम निषाद
  • तहसील संगठन मंत्री आरंग: उपेन्द्र देशलहरे
  • तहसील अध्यक्ष: भूखन चंद्राकर
  • सचिव: कमलेश ध्रुव
  • विकासखंड संगठन मंत्री आरंग: केशव बंदे
  • अध्यक्ष: विजय चंद्राकर
  • सचिव: धनंजय साहू
  • कोषाध्यक्ष: शिव कुमार गायकवाड़
  • सुंदर लाल बंजारे, प्रमोद साहू, शैलेंद्र सिंह ब्रम्हे, कामता प्रसाद आदि

🖋️ रिपोर्ट : ओंकार प्रसाद वर्मा
प्रांतीय मीडिया प्रभारी एवं संभागीय सचिव – छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ

📍 चौपाल न्यूज इन – रायपुर, छत्तीसगढ़http://Chaupal new in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *