कल 23 मई आरंग बनेगा सुशासन का गवाह: समाधान शिविर, विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में आम जनता से भागीदारी की अपील

Blog
Spread the love

चौपाल न्यूज इन रायपुर छत्तीसगढ़ आरंग http://Chaupal new in
नगर पालिका परिषद आरंग द्वारा “सुशासन तिहार 2025” के अंतर्गत ऐतिहासिक आयोजन

दिनांक: 23 मई 2025 (शुक्रवार)
समय: दोपहर 2:00 बजे से
स्थान: स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम हायर सेकेंडरी स्कूल, आरंग


चौपाल न्यूज इन | आरंग, रायपुर (छ.ग.)

नगर पालिका परिषद आरंग द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की प्रमुख योजना “सुशासन तिहार 2025” के तहत कल दिनांक 23 मई को एक भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें समाधान शिविर, विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन होगा। यह कार्यक्रम जनता से संवाद, जनसमस्याओं के समाधान और क्षेत्रीय विकास को समर्पित रहेगा।


जनता से विशेष अपील:

नगर पालिका परिषद आरंग आप सभी नगरवासियों से निवेदन करती है कि कल के इस ऐतिहासिक और उपयोगी कार्यक्रम में अवश्य भाग लें और

  • अपनी समस्याओं का समाधान पाएँ
  • शासन की योजनाओं की जानकारी लें
  • क्षेत्रीय विकास का हिस्सा बनें

मुख्य आकर्षण:

  • त्वरित समाधान हेतु समाधान शिविर
  • विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण
  • शासन की योजनाओं की जानकारी व लाभ वितरण
  • आमजन और प्रशासन के बीच सीधा संवाद

मान्य अतिथिगण:

  • मुख्य अतिथि: माननीय श्री बृजमोहन अग्रवाल जी, सांसद – रायपुर, पूर्व केबिनेट मंत्री
  • अध्यक्षता: मान. गुरु खुशवंत साहेब जी, विधायक – आरंग
  • विशिष्ट अतिथि:
    • डॉ. संदीप जैन जी – अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद आरंग
    • श्री ध्रुव कुमार मिर्धा जी – अध्यक्ष, चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड
    • श्री नवीन अग्रवाल – अध्यक्ष, जिला पंचायत रायपुर
    • श्री श्याम कुमार नारंग – जिलाध्यक्ष, भाजपा रायपुर ग्रामीण
    • श्रीमती टाकेश्वरी मुरली साहू – अध्यक्ष, जनपद पंचायत आरंग
    • श्री देवनाथ साहू – अध्यक्ष, भाजपा मंडल आरंग
    • श्री हिरामन कोशले – उपाध्यक्ष, नगर पालिका परिषद आरंग

सभापति गण:

  • श्रीमती सेवती तोषण साहू
  • श्री नरेन्द्र लोधी
  • श्रीमती भानमती राकेश सोनकर
  • श्रीमती सुनीता विनायक धुरंधर
  • श्रीमती चित्ररेखा विक्रम परमार
  • श्री पुष्कर साहू

पार्षद गण की सहभागिता:

  • श्री खिलावन निषाद
  • श्री उमाकांत यादव
  • श्री ईश्वर पटेल
  • श्रीमती दीक्षा सूरज सोनकर
  • श्रीमती खुशबू राकेश शर्मा
  • श्री समीर सागीर गोरी
  • श्री संतोष लोधी
  • श्री विरेन्द्र कंडरा
  • श्री शरद (जीतु) गुप्ता

सभी पार्षदगण आम नागरिकों के साथ सक्रिय भागीदारी कर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पूर्णतया तत्पर हैं।

आरंग का ऐतिहासिक महत्व: मोरध्वज नगर

आरंग सिर्फ एक नगर नहीं, बल्कि ऐतिहासिक दृष्टिकोण से एक गौरवशाली स्थान रहा है। इसे मोरध्वज नगर के नाम से भी जाना जाता है, जो प्राचीन भारत की लोककथाओं और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा हुआ है। ऐतिहासिक मंदिरों, सांस्कृतिक धरोहरों और पुरातात्विक महत्व से भरपूर आरंग, आज विकास की नई इबारत लिखने जा रहा है।

इस ऐतिहासिक अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में आरंग एक बार फिर छत्तीसगढ़ के सुशासन मॉडल का जीवंत उदाहरण बनेगा।


आयोजक:

(श्रीमती शीतल चंद्रवंशी)
मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद आरंग


संवाददाता:
सुरेन्द्र यादव
मुख्य संपादक – चौपाल न्यूज इन, रायपुर (छ.ग.)


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *