
चौपाल न्यूज रायपुर छत्तीसगढ़ http://Chaupal new in…
10 अप्रैल को मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज की सदभावना बाईक रैली
आरंग…!
छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का प्रदेश स्तरीय महाअधिवेशन इंडोर स्टेडियम बुढ़ापारा रायपुर में 13 एवं 14 अप्रैल 2025 को सम्पन्न होगी। जिसके व्यापक प्रचार प्रसार हेतु 10 अप्रैल में सद्भावना बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा।
मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के महामंत्री यशवंत सिंह वर्मा एवं चन्दखुरी राज के कार्यकारिणी सदस्य ओंकार प्रसाद वर्मा ने एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा आगामी 10 अप्रैल को दोपहर 03 बजे से सदभावना बाइक रैली का आयोजन किया गया है। उक्त रैली शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मोवा के खेल मैदान से प्रारम्भ होकर अवंती बाई चौक, मंडी गेट, देवेंद्र नगर, पंडरी, खालसा स्कूल चौक, जेल रोड , मेकाहारा, देवेंद्र नगर तिराहा, फाफाडीह चौक, रेलवे स्टेशन चौक, तेलघानी नाका, अग्रसेन चौक, आमापारा चौक, लाखे नगर, पुरानी बस्ती, बूड़ेश्वर् मंदीर चौक से होते हुए महाधिवेशन स्थल इंडोर स्टेडियम रायपुर पहुंचेगी। जिसमें मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष खोड़स राम कश्यप, केंद्रीय कोषाध्यक्ष जागेश्वर बघेल, नगर पालिक निगम रायपुर के समस्त स्वजातिय बंधुजन, वर्तमान एवं पूर्व पार्षद, केंद्रीय पदाधिकारी, प्रदेश के समस्त राज प्रधान, विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारी, समस्त केंद्रीय एवं राज स्तर के युवा तथा महिला कार्यकारिणी सदस्य एवं जनप्रतिनिधि सहित हजारों की संख्या में स्वजातिय जन बाइक रैली में सम्मिलित होंगे।
आगामी 13 अप्रैल को महाधिवेशन का शुभारंभ प्रातः 8 बजे से विशाल कलश यात्रा भोला कुर्मी क्षत्रिय छात्रावास से निकल कर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल इनडोर स्टेडियम पहुंचेगी जहां सामाजिक बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा परिचर्चा होगी। तत्पश्चात रात्रि 9 बजे से छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोककला मंच खरोरा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होंगी। सम्मेलन के द्वितीय दिवस में पंजीकृत योग्य युगल जोड़ियों का आदर्श सामूहिक विवाह के साथ ही समसामयिक सामाजिक मुद्दों पर चर्चा परिचर्चा होगी।
*ओंकार प्रसाद वर्मा*
(कार्यकारिणी सदस्य चन्दखुरी राज)
छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज