300 संस्थाओं की 2000 से अधिक महिलाओं की सहभागिता, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक एकजुटता का बनेगा महाकुंभ
चौपाल न्यूज इन रायपुर छत्तीसगढ़ रायपुर। जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल द्वारा आयोजित ‘नारी संगम–2026’ (सीज़न–3) की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 3 जुलाई, शाम 4:00 बजे दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में आयोजित होने वाला यह भव्य आयोजन महिला सशक्तिकरण, नेतृत्व विकास और सामाजिक समरसता का बड़ा मंच बनेगा।

आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की प्रस्तावित गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में प्रदेशभर की लगभग 300 संस्थाओं से 2000 से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो चुकी है। रायपुर सहित कोरबा, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, भिलाई और कुम्हारी से भी महिला प्रतिनिधि शामिल होंगी।
आयोजन की तैयारियों को लेकर आयोजित अंतिम समन्वय बैठक में इंटरनेशनल प्राइम ट्रेनर एवं समाजसेवी राजेश अग्रवाल ने सभी टीमों का मार्गदर्शन किया।


चौपाल न्यूज इन के प्रधान संपादक सुरेन्द्र यादव ने कार्यक्रम के उद्देश्य को लेकर समाजसेवी आदरणीय राजेश अग्रवाल जी से विशेष चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि—
“नारी संगम केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, नेतृत्व, आत्मविश्वास और सामाजिक भागीदारी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का एक सशक्त अभियान है। हमारा उद्देश्य विभिन्न संस्थाओं की महिलाओं को एक साझा मंच देना है, जहां वे अपने अनुभव साझा करें, एक-दूसरे से सीखें और समाज निर्माण में अपनी भूमिका को और अधिक मजबूत बनाएं। जब महिलाएं सशक्त होंगी, तभी परिवार, समाज और राष्ट्र भी सशक्त होगा।”
कार्यक्रम में बेस्ट ड्रेसअप अवॉर्ड, बेस्ट थीम अवॉर्ड, ओल्डेस्ट ऑर्गनाइजेशन सम्मान, चयनित संस्थाओं का सम्मान, रायपुर के बाहर से आई संस्थाओं का विशेष अभिनंदन तथा लकी ड्रॉ के माध्यम से प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल की प्रेसिडेंट धृति, फाउंडर प्रेसिडेंट लीना वाढर, चैप्टर कन्वेनर रूपाली दुबे, चैप्टर इंचार्ज आचल पंजवानी, कोऑर्डिनेटर जया अरोड़ा, रूमा पटेल, शीतल उपाध्याय, मीता जैन एवं आस्था बाफना के नेतृत्व में पूरी टीम आयोजन को सफल बनाने में जुटी हुई है।
— चौपाल न्यूज इन, रायपुर (छत्तीसगढ़)
