महंगाई और ईंधन मूल्य वृद्धि के खिलाफ आरंग कांग्रेस का हल्लाबोल

महंगाई और ईंधन मूल्य वृद्धि के खिलाफ आरंग कांग्रेस का हल्लाबोल

टाउन हॉल के सामने कांग्रेसियों का सांकेतिक प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

चौपाल न्यूज इन | रायपुर, छत्तीसगढ़
आरंग में सोमवार को महंगाई, पेट्रोल-डीजल और आवश्यक वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित इस आंदोलन के तहत कांग्रेसियों ने टाउन हॉल के सामने स्थित श्री राम पेट्रोल पंप एवं स्थानीय किराना बाजार के बाहर सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के अंतर्गत आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां, बैनर और स्लोगन लेकर आम जनता पर बढ़ती महंगाई के प्रभाव को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल, राशन सामग्री और सोने-चांदी के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है।


पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के मार्गदर्शन में हुआ प्रदर्शन
यह प्रदर्शन पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के मार्गदर्शन एवं जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष पप्पू राजेंद्र बंजारे के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। आरंग शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खिलावन निषाद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और बढ़ती महंगाई के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
कार्यकर्ताओं ने मांग की कि केंद्र सरकार तत्काल पेट्रोल-डीजल और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ी हुई कीमतों को वापस ले तथा आम जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए।
आम जनता से सीधा संवाद, सोशल मीडिया के जरिए सरकार तक पहुंचाई आवाज
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आम नागरिकों, वाहन चालकों और उपभोक्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। महंगाई से परेशान लोगों ने घरेलू बजट बिगड़ने, रसोई गैस और खाद्य सामग्री की बढ़ती कीमतों को लेकर नाराजगी जाहिर की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का असर हर वस्तु पर पड़ रहा है और गरीब व मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस जनता की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाती रहेगी।
चार दिवसीय आंदोलन के तहत तेज होगा विरोध प्रदर्शन
कांग्रेस का यह प्रदेशव्यापी आंदोलन 17 मई से 20 मई 2026 तक अलग-अलग चरणों में जारी रहेगा। शुरुआती दो दिनों में पेट्रोल-डीजल, खाद्य तेल और राशन सामग्री की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पेट्रोल पंपों एवं किराना बाजारों के सामने सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। आने वाले दिनों में अन्य आवश्यक वस्तुओं की मूल्य वृद्धि को लेकर आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।
सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस विरोध प्रदर्शन में आरंग शहर ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन निषाद, आरंग ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष कोमल सिंह साहू, मंडल अध्यक्ष भारत लोधी, युवा कांग्रेस रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष सजल चंद्राकर, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता रहमतुल्ला खान, तुलसी भाई पटेल, सुदामा पाल, दीपक चंद्राकर, जय डहरिया, चमन कोसले, बलराम पाल, मनमोहन गुप्ता, रामनारायण सोनी, कुलदीप लोधी, लेस कुमार साहू, संतोष तारक, शेखर लोधी, बल्ला साहू, ठाकुर राम साहू सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

जनता की आवाज, हर मुद्दे पर बेबाक अंदाज़
चौपाल न्यूज इन | रायपुर, छत्तीसगढ़
महंगाई, बेरोजगारी, बिजली, पानी, सड़क, किसानों की परेशानी या आम जनता से जुड़ी हर छोटी-बड़ी समस्या…
चौपाल न्यूज लगातार जनता की आवाज बनकर प्रशासन और सरकार तक मुद्दों को पहुंचाने का काम कर रहा है।
आरंग में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस द्वारा किए गए सांकेतिक प्रदर्शन ने एक बार फिर आम जनता की परेशानियों को सामने ला दिया है। रोजमर्रा की जरूरतों के सामान से लेकर रसोई गैस और ईंधन तक बढ़ती कीमतों ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है।
चौपाल न्यूज का उद्देश्य केवल खबर दिखाना नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर समाधान तक पहुंचाना है। गांव, शहर, किसान, मजदूर, युवा, महिलाएं और व्यापारी — हर वर्ग की आवाज को मंच देने का कार्य लगातार किया जा रहा है।
“समस्या आपकी, आवाज चौपाल न्यूज की”
इसी सोच के साथ चौपाल न्यूज इन जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाता रहेगा।

प्रधान संपादक सुरेन्द्र यादव चौपाल न्यूज इन रायपुर छत्तीसगढ़

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *