पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया एवं जिला अध्यक्ष पप्पू राजेंद्र बंजारे के निर्देश पर चंदखुरी ब्लॉक कांग्रेस का प्रदर्शन
रायपुर/मंदिर हसौद (चंदखुरी) | चौपाल न्यूज इन रायपुर छत्तीसगढ़http://Chaupalnews.in
बढ़ते पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और महंगाई के खिलाफ आज चंदखुरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा जोरदार पैदल मार्च निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। यह कार्यक्रम पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. शिवकुमार डहरिया तथा जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष पप्पू राजेंद्र बंजारे के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।

🔴 मंदिर हसौद मुख्य चौक से चावला पेट्रोल पंप तक पैदल मार्च
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंदखुरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंदिर हसौद मुख्य चौक से चावला पेट्रोल पंप तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में कांग्रेस के झंडे, बैनर और सरकार विरोधी स्लोगन लेकर जोरदार नारेबाजी की।
प्रमुख स्लोगन में शामिल रहे—
“भाजपा सरकार होश में आओ”
“महंगाई की मार, अब बस करो मोदी सरकार”
“जो सरकार निकम्मी है, वो सरकार बदलनी है”
“तख्त बदल दो, ताज बदल दो”
“विष्णु सरकार होश में आओ”

🔴 आम जनता से भी किया संवाद
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चावला पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाने आए नागरिकों से बातचीत भी की। इस दौरान कई लोगों ने महंगाई पर नाराजगी जताते हुए सरकार की नीतियों को लेकर असंतोष व्यक्त किया।
🔴 नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना
इस अवसर पर पप्पू राजेंद्र बंजारे ने कहा कि वर्तमान सरकार पूरी तरह विफल है और महंगाई, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार को रोकने में असमर्थ साबित हो रही है।
वहीं चंदखुरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने कहा कि पेट्रोल-डीजल, गैस और दैनिक जरूरत की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम जनता परेशान है।
🔴 भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस विरोध प्रदर्शन में जिला, ब्लॉक, मंडल और स्थानीय स्तर के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—इस दौरान भरी संख्या में कांग्रेसियों कि उपस्थिति रही मुख्य रूप से जिला रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष पप्पू राजेंद्र बंजारे, ब्लॉक अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश यादव जी, जिला ग्रामीण सचिव प्रवीण सिंह, पालिका अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम धीवर, हरि बंजारे,अनिल टंडन, पार्षदगण अधिवक्ता अनुज मिश्रा,राकेश मिश्रा, राकेश जायसवाल, उत्तम साहू, निर्देश सिन्हा,भूषण बघेल, प्रताप ठाकुर, मंडल प्रभारी उपेंद्र भारती,दिलीप साहू,दौलत टंडन, श्रीमती अंजू बघेल, थानसिंग सेन, प्रेमशंकर यदु, मोनटो यादव, लल्ला बघेल,गुलाबचंद पाण्डेय, आर्यन जोशी, मनीष यादव, नंदू साहू, छन्नू यादव, पप्पू पालन, नेहरू डाडे, सनत पटेल, पिंकेश साहू, राजबीर धीवर, प्रेमनारायण मिश्रा, संजय सिंह, आर.पी.सिन्हा,राजेश चतुर एवं भारी संख्या में आम जन उपस्थित रहे।
जिला ग्रामीण सचिव, पालिका अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण, अधिवक्ता, तथा कई वरिष्ठ एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता। बड़ी संख्या में आम नागरिकों की भी उपस्थिति रही।

📍 स्थान
मंदिर हसौद क्षेत्र से शुरू होकर यह पैदल मार्च चावला पेट्रोल पंप तक आयोजित किया गया।
🟥 चौपाल न्यूज इन रायपुर छत्तीसगढ़
📢 जनहित की आवाज, ज़मीनी हकीकत के साथ
