आरंग विधानसभा NSUI के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय अभिनंदन
चौपाल न्यूज इन
रायपुर/आरंग, छत्तीसगढ़।Chaupalnews.in
शोषित-वंचितों की बुलंद आवाज़ एवं भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के बाबा गुरु घासीदास जी की पावन तपोभूमि छत्तीसगढ़ में प्रथम आगमन पर रायपुर विमानतल में भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर आरंग विधानसभा NSUI अध्यक्ष अजीत कोसले के नेतृत्व में सैकड़ों ऊर्जावान युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों, फूल-मालाओं और आत्मीय अभिनंदन के साथ उनका स्वागत किया।

विमानतल परिसर “एनएसयूआई ज़िंदाबाद”, “विनोद जाखड़ ज़िंदाबाद”, “डॉ. शिवकुमार डहरिया ज़िंदाबाद” और “नीरज पांडे ज़िंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति अपना विश्वास एवं समर्थन प्रकट किया।
इस दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने कहा कि विनोद जाखड़ के नेतृत्व में देशभर के छात्रों, युवाओं, शोषितों एवं वंचित वर्गों की आवाज़ को मजबूती मिली है। उनका छत्तीसगढ़ आगमन युवाओं के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा लेकर आया है।
आरंग विधानसभा NSUI अध्यक्ष अजीत कोसले ने कहा कि संगठन लगातार छात्रों और युवाओं के हितों की लड़ाई लड़ रहा है तथा आने वाले समय में छात्र अधिकारों को लेकर और अधिक मजबूती से आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए गौरव का क्षण बताया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में NSUI पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
नारे
एनएसयूआई ज़िंदाबाद
विनोद जाखड़ ज़िंदाबाद
डॉ. शिवकुमार डहरिया ज़िंदाबाद
नीरज पांडे ज़िंदाबाद
अजीत कोसले
अध्यक्ष, आरंग विधानसभा NSUI
चौपाल न्यूज इन
रायपुर, छत्तीसगढ़ / आरंग
