रायपुर ग्रामीण के 11 ब्लॉकों से सैकड़ों कांग्रेसजन दिल्ली कूच को तैयार, 1 नवंबर को रामलीला मैदान में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए भरेंगे हुंकार

रायपुर ग्रामीण के 11 ब्लॉकों से सैकड़ों कांग्रेसजन दिल्ली कूच को तैयार, 1 नवंबर को रामलीला मैदान में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए भरेंगे हुंकार

‘वोट बचाओ–देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ–संविधान बचाओ’ राष्ट्रीय रैली में शामिल होने 29 एवं 30 अक्टूबर को दिल्ली रवाना हो रहे कांग्रेस कार्यकर्ता, कई जत्थे हुए रवाना

चौपाल न्यूज इन | रायपुर-छत्तीसगढ़ | बिरगांव।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के आह्वान पर आगामी 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ–देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ–संविधान बचाओ’ राष्ट्रीय रैली को लेकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।


इस राष्ट्रीय रैली में शामिल होने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अंतर्गत आने वाले 11 ब्लॉकों से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता 29 एवं 30 अक्टूबर को दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। वहीं, कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जत्थे 29 अक्टूबर को ही दिल्ली के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।


इस रैली में जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, पूर्व विधायक श्रीमती अनीता शर्मा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष गिरीश देवांगन, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष जन सेवक पंकज शर्मा जी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण नारायण कुर्रे, राम गिड़लानी, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जयंत साहू, खरोरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अश्वनी वर्मा, आशीष वर्मा, पूर्व जनपद अध्यक्ष तिल्दा देवव्रत नायक सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।
योगेन्द्र सोलंकी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जत्था दिल्ली रवाना


इसी कड़ी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आदरणीय योगेन्द्र सोलंकी जी के साथ क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का जत्था भी 29 अक्टूबर को दिल्ली के लिए रवाना हो चुका है।
इस जत्थे में मंडल कांग्रेस अध्यक्ष लखन साहू जी, ज्वाला गोस्वामी जी, प्रवेश पांडे जी, बारूदीन कुरैशी जी, युवा नेता रोशन यादव जी, नरोत्तम निषाद जी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हैं।
कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय रैली को लेकर उत्साह और जोश दिखाई दे रहा है। क्षेत्र के कांग्रेसजन बड़ी संख्या में एकजुट होकर दिल्ली पहुंचने के लिए तैयार हैं।
लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होंगे कांग्रेसजन
जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने कहा कि कांग्रेस के सभी साथी दिल्ली में एकजुट होकर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की आवाज बुलंद करेंगे। देश में लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक अधिकारों और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित इस राष्ट्रीय रैली में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भी महत्वपूर्ण भागीदारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लोकतंत्र, संविधान और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। दिल्ली के रामलीला मैदान से उठने वाली आवाज देशभर में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संदेश देगी।
11 ब्लॉकों में रैली को लेकर उत्साह, दिल्ली में दिखेगी छत्तीसगढ़ की एकजुटता
रायपुर ग्रामीण जिले के विभिन्न ब्लॉकों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिल्ली पहुंचना संगठनात्मक एकजुटता और अभियान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वरिष्ठ नेताओं से लेकर युवा कार्यकर्ताओं तक सभी इस राष्ट्रीय आंदोलन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उत्साहित हैं।
1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली यह राष्ट्रीय रैली लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस की एकजुटता का बड़ा प्रदर्शन होगी।
नारा बुलंद है—
वोट बचाओ! देश बचाओ!!
लोकतंत्र बचाओ! संविधान बचाओ!!
चौपाल न्यूज इन
रायपुर | छत्तीसगढ़ | बिरगांव
प्रधान संपादक: सुरेन्द्र यादव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *