समाजसेवा की अनूठी पहल — ग्राम सकरा सरपंच श्री रघुनाथ साहू जी ने कन्यादान कार्यक्रम में LED TV भेंट कर नवदंपत्ति को दी शुभकामनाएं।
http://Chaupalnews.inधरसीवां/रायपुर । ग्राम पंचायत सकरा में सामाजिक सरोकार और जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए सरपंच श्री रघुनाथ साहू जी ने कन्यादान कार्यक्रम के तहत नवविवाहित कन्या को सप्रेम LED TV भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया। इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
सरपंच श्री रघुनाथ साहू जी ने कहा कि समाज में बेटियों का सम्मान और उनके सुखद भविष्य के लिए हर संभव सहयोग करना हम सभी का दायित्व है। कन्यादान कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सहयोग देकर समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है।
ग्रामवासियों ने सरपंच की इस पहल को संवेदनशील और प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने नवदंपत्ति के उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि और खुशहाल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
चौपाल न्यूज इन
रायपुर छत्तीसगढ़ धरसीवां
