शासकीय कॉलेज में राजनीतिक बयानबाजी के विरोध में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन

शासकीय कॉलेज में राजनीतिक बयानबाजी के विरोध में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन

धरसीवां ब्लॉक के सभी छह मंडलों में विधायक अनुज शर्मा का पुतला दहन, निष्पक्ष जांच और प्रभारी प्राचार्य के निलंबन की मांग

रायपुर/धरसीवां। शासकीय श्यामा चरण कॉलेज धरसीवां में युवा संवाद कार्यक्रम के नाम पर कथित राजनीतिक बयानबाजी किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस मामले को लेकर धरसीवां ब्लॉक के सभी छह मंडलों में विधायक अनुज शर्मा का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया। प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भावेश बघेल जी सहित रायपुर ग्रामीण कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

शिक्षा के मंदिर को राजनीतिक मंच बनाने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाया कि राजनीति करने के लिए अनेक मंच उपलब्ध हैं, लेकिन शासकीय महाविद्यालय जैसे महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थान को राजनीतिक बयानबाजी का मंच बनाना कहां तक उचित है?

उन्होंने कहा कि शासकीय कॉलेज विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण का केंद्र होता है। यहां शिक्षा की गुणवत्ता, रोजगार के अवसर, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, युवाओं के कौशल विकास और विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद होना चाहिए। शिक्षण संस्थानों में राजनीतिक दलों पर बयानबाजी के बजाय विद्यार्थियों के हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

धरसीवां के सभी छह मंडलों में पुतला दहन

इस मामले को लेकर धरसीवां ब्लॉक कांग्रेस ने व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया। ब्लॉक के सभी छह मंडलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विधायक अनुज शर्मा का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस ने शासकीय शिक्षण संस्थानों की गरिमा बनाए रखने और कॉलेज परिसर को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रखने की मांग उठाई।

निष्पक्ष जांच एवं प्रभारी प्राचार्य के निलंबन की मांग

कांग्रेस नेताओं ने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। साथ ही शासकीय श्यामा चरण कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य को निलंबित करने की मांग भी उठाई गई।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए तथा यदि किसी स्तर पर नियमों का उल्लंघन हुआ है तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

प्रदेश एवं जिला स्तर के वरिष्ठ नेताओं सहित सैकड़ों कांग्रेसियों की मौजूदगी

विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से:

राजेंद्र ‘पप्पू’ बंजारे जी – रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष

  • भावेश बघेल जी – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष।
  • जयंत साहू जी– रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष।
  • उद्धव वर्मा जी – पूर्व रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष।
  • नारायण कुर्रे जी – पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण।
  • दुर्गेश वर्मा जी – धरसीवां ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष।
  • आशीष वर्मा जी – मंडल अध्यक्ष।
  • संतोष कोसरिया जी _जिला सचिव रायपुर ग्रामीण

इनके साथ धरसीवां ब्लॉक के विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, युवा कार्यकर्ता एवं सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

शिक्षा, रोजगार और विद्यार्थियों के भविष्य पर होनी चाहिए चर्चा

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शासकीय शिक्षण संस्थान किसी राजनीतिक दल के प्रचार-प्रसार का केंद्र नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सपनों और भविष्य को आकार देने का स्थान हैं। कॉलेजों में युवाओं को शिक्षा, रोजगार, बेहतर अवसर और विकास की दिशा देने वाले विषयों पर संवाद होना चाहिए।

उन्होंने मांग की कि भविष्य में शासकीय शिक्षण संस्थानों की गरिमा और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

चौपाल न्यूज़ इन का विशेष सवाल

जब शासकीय कॉलेजों में युवा संवाद आयोजित किए जाते हैं, तो क्या उन संवादों का केंद्र विद्यार्थियों की शिक्षा, रोजगार और भविष्य नहीं होना चाहिए? शिक्षण संस्थानों की गरिमा बनाए रखना शिक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी लोगों की जिम्मेदारी है।

चौपाल न्यूज़ इन
रायपुर, छत्तीसगढ़

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *