छत्तीसगढ़ में 115 स्थानों पर अटल को नमन बिरगांव में अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का भव्य अनावरण, पक्ष–विपक्ष एक मंच पर—“अटल सबके हैं”

छत्तीसगढ़ में 115 स्थानों पर अटल को नमन बिरगांव में अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का भव्य अनावरण, पक्ष–विपक्ष एक मंच पर—“अटल सबके हैं”

चौपाल न्यूज इन रायपुर छत्तीसगढ़ बिरगांव http://Chaupalnews.inबिरगांव नगर पालिका निगम क्षेत्र उरकुरा नगर में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का गरिमामय अनावरण समारोह सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ में 115 स्थानों पर अटल जी की प्रतिमाओं के अनावरण की श्रृंखला का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा। समारोह में नगर में श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रीय एकता का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
कार्यक्रम में नगर पालिका निगम बिरगांव के महापौर श्री नन्द लाल देवांगन जी की विशेष उपस्थिति रही। उनके साथ पार्षद श्री पतिराम साहू जी, पार्षद श्री कोमल साहू जी, डॉक्टर संतोष साहू जी,एमआईसी सदस्य श्री उबारना बंजारे जी, पार्षद श्री इकराम जी, पार्षद श्री शरद साहू जी, श्री डिकेंद्र सिन्हा जी सहित भाजपा एवं कांग्रेस—दोनों दलों के समस्त पार्षदगण मंच पर उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी किसी एक दल के नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के नेता थे। उनके विचार, लोकतांत्रिक मर्यादाएँ, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण आज भी सभी को प्रेरणा देता है। इसी कारण पक्ष और विपक्ष—दोनों अटल जी के दीवाने हैं और उनके प्रति समान श्रद्धा रखते हैं।
समारोह में उरकुरा-बिरगांव क्षेत्र के समस्त नगरवासी, नगर पालिका निगम बिरगांव के आयुक्त, तथा निगम के अधिकारी एवं कर्मचारीगण बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर अटल जी को नमन किया।
प्रतिमा का यह अनावरण न केवल अटल जी की स्मृतियों को सहेजने का प्रयास है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए राष्ट्रसेवा, सद्भाव और लोकतांत्रिक मूल्यों की प्रेरणा भी है।

छत्तीसगढ़ में 115 स्थानों पर अटल को नमन बिरगांव में अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का भव्य अनावरण, पक्ष–विपक्ष एक मंच पर—“अटल सबके हैं”
छत्तीसगढ़ में 115 स्थानों पर अटल को नमन बिरगांव में अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का भव्य अनावरण, पक्ष–विपक्ष एक मंच पर—“अटल सबके हैं”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *