आबादी पट्टा, राशन कार्ड, पेंशन और महतारी वंदन योजना को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा
रायपुर ग्रामीण के बिरगांव नगर निगम क्षेत्र में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ‘सुशासन तिहार’ के विरोध में प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे, पूर्व अध्यक्ष पंकज शर्मा एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ‘सुशासन तिहार’ मना रही है, जबकि आम जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक लोगों को उनका अधिकार नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

कांग्रेस ने उठाई ये प्रमुख मांगें
📌 आबादी पट्टा वितरण
वर्षों से काबिज गरीब परिवारों को आबादी पट्टा देने की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोगों को उनके अधिकार से वंचित रखा जा रहा है।
📌 निराश्रित और वृद्ध पेंशन बहाल करने की मांग
कई हितग्राहियों की पेंशन बंद होने पर नाराजगी जताते हुए तत्काल पेंशन जारी करने की मांग उठाई गई।
📌 महतारी वंदन योजना में सभी पात्र महिलाओं को शामिल करने की मांग
महतारी वंदन योजना के लाभ से वंचित महिलाओं को योजना में शामिल करने की मांग कांग्रेस ने की।
📌 राशन कार्ड में कटे नाम जोड़ने की मांग
केवाईसी प्रक्रिया के नाम पर राशन कार्ड से नाम काटे जाने का विरोध करते हुए कांग्रेस नेताओं ने गरीब परिवारों के राशन कार्ड फिर से बहाल करने की मांग की।

बिरगांव में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रायपुर ग्रामीण जन सेवक पंकज शर्मा जी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे उपस्थित रहे ब्लॉक अध्यक्ष योगेन्द्र सोलंकी जी साथ ही बिरगांव नगर निगम के पार्षदगण एवं कांग्रेस पदाधिकारियों में इकराम भाई, रियाज खान जी, ऊबरण दास बंजारे जी, बाबूलाल कुर्रे जी, रितेश सिंह, मुकेश तिवारी, छाया पार्षद रोशन यादव, परमानंद पटेल, महेश राजभर, दिलदार कुमारी जी, गोस्वामी जी, सुषमा वर्मा, हेमलता वर्मा, पूजा जांगड़े, जगदीश वर्मा जी, मंडल अध्यक्ष लखन साहू जी, बाबा खान जी, ज्वाला गोस्वामी जी, प्रवेश पांडे जी, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सहित महिला कांग्रेस एवं कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं प्रभावित जनसमूह मौजूद रहा।

रायपुर ग्रामीण जनसेवक पंकज शर्मा ने सरकार पर साधा निशाना
बिरगांव क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर रायपुर ग्रामीण जनसेवक पंकज शर्मा ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार केवल कार्यक्रम और उत्सव मनाने में व्यस्त है, जबकि जमीनी स्तर पर आम जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है।
इस दौरान पंकज शर्मा ने कहा कि बिरगांव क्षेत्र के गरीब परिवार आबादी पट्टा, राशन कार्ड, पेंशन और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ के लिए लगातार दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह से आम लोगों की समस्याओं के समाधान में विफल साबित हो रही है।
उन्होंने कहा कि केवाईसी के नाम पर गरीबों के राशन कार्ड काटना अन्यायपूर्ण है और पात्र महिलाओं को महतारी वंदन योजना से वंचित रखना सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है। पंकज शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस जनता के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेगी।
उन्होंने कहा —
“जब जनता अपने अधिकार और मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है, तब सरकार का ‘सुशासन तिहार’ मनाना केवल दिखावा है। सरकार को जश्न छोड़कर जनता की समस्याओं के समाधान पर ध्यान देना चाहिए।”



सादर — चौपाल न्यूज इन, रायपुर छत्तीसगढ़
प्रधान संपादक : सुरेन्द्र यादव

