सुशासन तिहार के विरोध में कांग्रेस का जोरदार घेराव एवं प्रदर्शन, जनता की समस्याओं को लेकर बुलंद हुई आवाज़

सुशासन तिहार के विरोध में कांग्रेस का जोरदार घेराव एवं प्रदर्शन, जनता की समस्याओं को लेकर बुलंद हुई आवाज़

चौपाल न्यूज़ इन | रायपुर, छत्तीसगढ़https://Chupalnews.in

रायपुर ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत बिरगांव नगर पालिका निगम के वार्ड क्रमांक 14 रावाभांठा स्थित रामायण मैदान में कांग्रेस नेताओं एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा जनता की विभिन्न समस्याओं को लेकर विशाल घेराव एवं प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर सरकार एवं प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि बिना किसी पूर्व सूचना के पात्र हितग्राहियों के नाम राशन कार्ड से काटे जा रहे हैं, जिससे गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न संकट का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही क्षेत्र के बुजुर्गों, विधवा एवं असहाय नागरिकों को पिछले छह महीनों से पेंशन नहीं मिलने के कारण आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाया जा रहा “सुशासन तिहार” केवल दिखावा साबित हो रहा है। आम जनता की समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है, जबकि स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है, भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है और प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह सुस्त नजर आ रहा है। जनहित से जुड़े आवेदनों के निराकरण में देरी तथा मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली।
इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेन्द्र पप्पू बंजारे ने कहा कि जनता के अधिकारों का हनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राशन, पेंशन एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सरकार की जिम्मेदारी है। यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन को और व्यापक रूप देगी।
वहीं जनसेवक रायपुर ग्रामीण पंकज शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। गरीब, मजदूर, बुजुर्ग एवं जरूरतमंद नागरिकों की समस्याओं को लेकर यह आंदोलन किया गया है और आगे भी जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा।


बिरगांव ब्लॉक अध्यक्ष योगेन्द्र सोलंकी, माँ बंजारी मंडल अध्यक्ष लखन साहू एवं वार्ड 14 रावाभांठा के रोशन यादव ने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। शासन और प्रशासन को जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना चाहिए, अन्यथा जनता सड़क पर उतरकर अपना अधिकार मांगने को मजबूर होगी।
कार्यक्रम में युवा कांग्रेस अध्यक्ष बैसाखु सागर, पार्षद रितेश सिंह एक्का, मुकेश तिवारी, इकराम अहमद, रियाज, उबारन दास बंजारे,डिकेंद्र सिन्हा, राजू सिन्हा, रोशन वर्मा, बाबूलाल कुर्रे, डॉ. पात्रे, अरुण तिवारी, मंडल अध्यक्ष ज्वाला, मंडल अध्यक्ष बाबा ख़ान, प्रवेश पांडे, नंदू भारती, चंद्राकर, गोविंद साहू, पुष्पा, आशीष यादव, रानी गोस्वामी, अविनाश नियाल, परमानंद पटेल, मोहन बंजारे वार्ड के पार्षदगण, कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बिरगांव नगर पालिका निगम के बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।


प्रदर्शन के दौरान लोगों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की तथा प्रशासन से तत्काल समस्याओं के निराकरण की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही राशन कार्ड, पेंशन एवं अन्य जनसमस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में और बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा।
मुख्य मांगें
● राशन कार्ड से काटे गए पात्र हितग्राहियों के नाम तत्काल जोड़े जाएं।
● लंबित पेंशन राशि का शीघ्र भुगतान किया जाए।
● क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार किया जाए।
● बढ़ते भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए।
● लंबित जनहित आवेदनों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।


चौपाल न्यूज़ इन
“जनता की आवाज़, जनता के साथ”
प्रधान संपादक : सुरेन्द्र यादव
चौपाल न्यूज़ इन, रायपुर (छत्तीसगढ़) :::

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *