ग्राम अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष नियुक्ति पर मंथन, हर बूथ को सक्रिय बनाने का लिया संकल्प
📍 रायपुर ग्रामीण | चौपाल न्यूज इन
रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन एवं पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के निर्देशानुसार आरंग विधानसभा अंतर्गत गुल्लू मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक विभिन्न ग्रामों—गुल्लू, बोडरा, पारागांव, कलई, देवरी, राटाकट एवं अकोलीकला—में जोश और उत्साह के साथ संपन्न हुई।

बैठक में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर गंभीर चर्चा की गई। खासतौर पर बूथ अध्यक्ष एवं ग्राम अध्यक्षों की नियुक्ति, कार्यकारिणी गठन और संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।
वरिष्ठ नेताओं ने स्पष्ट कहा कि

👉 “मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की पहचान है”
इसी सोच के साथ हर बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और संगठन को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
बैठक में उपस्थित नेताओं ने आगामी चुनावी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए संगठन को नई ऊर्जा देने और हर स्तर पर मजबूती लाने पर जोर दिया।

👥 प्रमुख उपस्थिति:
जिला पंचायत सदस्य वतन चंद्राकर,
गुल्लू मंडल अध्यक्ष पोषण साहू,
ग्राम प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेसी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
⚡ चौपाल न्यूज हाइलाइट:
✔ हर बूथ को सक्रिय बनाने पर फोकस
✔ संगठन विस्तार के लिए नई रणनीति तैयार
✔ ग्राम से बूथ तक कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प
✔ कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
👉 “गुल्लू मंडल में कांग्रेस का मिशन 2026—अब हर बूथ होगा मजबूत, हर कार्यकर्ता होगा सक्रिय!”
