📍युवा नेतृत्व में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं ने सेवा और समर्पण का लिया संकल्प रायपुर/रणवीरपुर
रायपुर/रणवीरपुर | चौपाल न्यूज इन छत्तीसगढ़
भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर रणवीरपुर स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा की युवा विधायक भावना बोहरा जी की उपस्थिति में ध्वजारोहण कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने भाजपा का ध्वज फहराकर राष्ट्रसेवा, समर्पण और संगठन के गौरवशाली इतिहास को नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक भावना बोहरा जी ने कहा कि भाजपा का ध्वज करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और “राष्ट्र प्रथम” के अटूट संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज सेवा में निरंतर योगदान दे रहा है।
इस अवसर पर पार्टी के संस्थापक नेता श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। उनके विचारों को आत्मसात करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
विधायक ने कहा कि आज प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी “राष्ट्र प्रथम” के मूल मंत्र के साथ देश को विकास, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ा रही है।
कार्यक्रम के अंत में भाजपा के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
✍️ चौपाल न्यूज इन | रायपुर, छत्तीसगढ़
प्रधान संपादक: सुरेन्द्र यादव
