“मनरेगा संशोधन गरीबों के पेट पर वार” – तीरथ साहू, युवा कांग्रेस
रायपुर | चौपाल न्यूज इन | छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग
मनरेगा कानून में प्रस्तावित संशोधन को लेकर देशभर में उबाल है। इसी कड़ी में युवा कांग्रेस रायपुर ग्रामीण विधानसभा ने मोदी सरकार और भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 08 फरवरी 2026 को “मनरेगा संशोधन संग्राम युवा महापंचायत” के आयोजन का ऐलान किया है।
युवा कांग्रेस रायपुर ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष श्री तीरथ साहू ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मनरेगा में संशोधन करना मजदूरों के पेट पर सीधा वार है। भाजपा सरकार गरीबों, किसानों और मजदूरों को नहीं, बल्कि बड़े पूंजीपतियों को बचाने का काम कर रही है।
तीन ब्लॉकों में गरजेगा युवा कांग्रेस का आंदोलन
मनरेगा संशोधन के विरोध में रायपुर ग्रामीण के तीन प्रमुख ब्लॉकों में युवा कांग्रेस की बैठकें आयोजित की जाएंगी —
🔴 दोपहर 1:00 बजे
बीरगांव ब्लाक युवा कांग्रेस – बैठक
🔴 दोपहर 3:00 बजे
संत कबीर दास ब्लाक युवा कांग्रेस (मोवा)
ब्लाक अध्यक्ष —
▪️ श्री बैसाखू सागर जी
▪️ श्री रामेश्वर साहू जी
🔴 संध्या 5:00 बजे
भक्त कर्मा माता ब्लाक युवा कांग्रेस (अमलीडीह)
ब्लाक अध्यक्ष —
▪️ श्री सूर्य निर्मलकर जी
राष्ट्रीय–प्रदेश नेतृत्व की रहेगी सीधी निगरानी
इस युवा महापंचायत में युवा कांग्रेस के शीर्ष नेता शामिल होंगे —
श्री अमित पठानिया जी – राष्ट्रीय महासचिव, छत्तीसगढ़ प्रभारी, युवा कांग्रेस
श्री आकाश शर्मा जी – प्रदेश अध्यक्ष, युवा कांग्रेस
श्री नीरज धोरे जी – प्रदेश महासचिव एवं प्रभारी, रायपुर जिला
श्री आस मोहम्मद खान जी – प्रदेश महासचिव
श्री पंकज शर्मा जी – जनसेवक, रायपुर ग्रामीण
श्री योगेन्द्र सोलंकी जी – ब्लाक अध्यक्ष
श्री विजय टंडन जी – ब्लाक अध्यक्ष
श्री हिरेन्द्र देवांगन जी – ब्लाक अध्यक्ष
श्री तीरथ साहू जी – विधानसभा अध्यक्ष, युवा कांग्रेस
भाजपा सरकार के खिलाफ सड़क से आंदोलन का अल्टीमेटम
युवा कांग्रेस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि केंद्र सरकार ने मनरेगा संशोधन तुरंत वापस नहीं लिया, तो आंदोलन को सड़क से संसद तक ले जाया जाएगा।
यह महापंचायत गरीबों, मजदूरों और युवाओं की आवाज़ बनेगी और भाजपा की जनविरोधी नीतियों को बेनकाब करेगी।
