जनता महँगाई से त्रस्त, सरकार प्रचार में व्यस्त” – Ajit Kosle
https://Chupalnews.inआरंग। देश एवं छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही महँगाई, पेट्रोल-डीज़ल के दामों में वृद्धि और आम जनता की परेशानियों को लेकर आरंग विधानसभा NSUI अध्यक्ष Ajit Kosle ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।
उन्होंने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री Narendra Modi लगातार विदेश यात्राओं में व्यस्त हैं, वहीं दूसरी ओर देश की आम जनता महँगाई की मार झेलने को मजबूर है। पेट्रोल-डीज़ल, रसोई गैस एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं के बढ़ते दामों ने मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर और युवाओं की आर्थिक स्थिति को प्रभावित किया है।
अजीत कोसले ने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में महँगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का असर परिवहन, खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की वस्तुओं पर साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “देश की जनता महँगाई से परेशान है और सरकार केवल विदेश दौरों तथा बड़े-बड़े प्रचार अभियानों में व्यस्त दिखाई दे रही है।”
NSUI नेता ने केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीज़ल के दाम कम करने एवं महँगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि युवा और आम जनता अब सरकार की नीतियों को समझ चुकी है तथा आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी।
✍️ चौपाल न्यूज इन
📍 रायपुर, छत्तीसगढ़
