पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने किया दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ
जगदलपुर/रायपुर। बस्तर संभाग में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की दिशा में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों एवं मास्टर ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज जगदलपुर में विधिवत शुभारंभ हुआ।

शिविर का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव जी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही।
संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर
तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में ब्लॉक स्तर के कांग्रेस अध्यक्षों एवं मास्टर ट्रेनर्स को संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण, जनसरोकार के मुद्दों तथा पार्टी की विचारधारा को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य कांग्रेस संगठन को बूथ से लेकर ब्लॉक स्तर तक अधिक मजबूत और सक्रिय बनाना तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री श्री मलकीत सिंह गैदु जी, पूर्व मंत्री श्री मोहन मरकाम जी, विधायक श्री लखेश्वर बघेल जी, विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी जी, पूर्व विधायक श्री रेखचंद जैन जी, पूर्व विधायक श्री चंदन कश्यप जी, कनेक्ट सेंटर के को-चेयरमैन श्री अशोक चतुर्वेदी जी एवं प्रशिक्षण प्रभारी श्री युगल पांडे जी सहित बस्तर संभाग के सभी जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

बस्तर से संगठन को नई दिशा देने का संदेश
प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कांग्रेस नेतृत्व ने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने, जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संदेश दिया
प्रधान संपादक सुरेन्द्र यादव
चौपाल न्यूज़ इन | रायपुर, छत्तीसगढ़
जनता की आवाज़, जनता के साथ
प्

