जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल का भव्य आयोजन 3 जुलाई को, नेतृत्व, आत्मविश्वास और महिला सशक्तिकरण पर रहेगा फोकस
रायपुर। महिलाओं के नेतृत्व विकास, व्यक्तित्व निखार, जीवन में संतुलन एवं सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल द्वारा आयोजित किए जा रहे बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम “नारी संगम – सीजन 3” को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आगामी 3 जुलाई 2026, शुक्रवार को शाम 4 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज रायपुर में आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai शामिल होंगे।
आयोजकों द्वारा मुख्यमंत्री को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था। इस दौरान इंटरनेशनल ट्रेनर Rajesh Agrawal सहित संस्था की अध्यक्ष डॉ. धृति वैभव शर्मा, फाउंडर प्रेसिडेंट लीना वाढेर, पास्ट प्रेसिडेंट आस्था बाफना, प्रोग्राम डायरेक्टर दीया मूलचंदानी एवं सचिव प्रीति अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात कर कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। मुख्यमंत्री ने आयोजन की सराहना करते हुए कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति की सहमति प्रदान की।
“लव यू ज़िंदगी” थीम पर होगा आयोजन
इस वर्ष नारी संगम का विषय “लव यू ज़िंदगी – नेतृत्व की उड़ान, संतुलन की पहचान और खुशियों भरी मुस्कान” रखा गया है। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक साझा मंच प्रदान करना है, जहां वे नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, सामाजिक सहभागिता और व्यक्तिगत विकास के नए आयामों से जुड़ सकें।

राजेश अग्रवाल देंगे प्रेरक प्रशिक्षण
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्राइम ट्रेनर Rajesh Agrawal का विशेष प्रशिक्षण सत्र होगा। उनका प्रेरक एवं ऊर्जावान संबोधन महिलाओं को नेतृत्व, व्यक्तित्व विकास, सकारात्मक सोच और जीवन प्रबंधन के महत्वपूर्ण पहलुओं से परिचित कराएगा।
300 संस्थाओं की 3000 महिलाओं की सहभागिता
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में प्रदेशभर की लगभग 300 संस्थाओं से 3000 महिलाओं की सहभागिता अपेक्षित है। कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। साथ ही विभिन्न सामाजिक एवं महिला संगठनों का सम्मान किया जाएगा तथा आकर्षक पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे।
तैयारियों में जुटी पूरी टीम
चैप्टर कन्वेनर रूपाली दुबे, चैप्टर इंचार्ज आंचल पंजवानी, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर जेसीआई सीनेटर जया अरोड़ा सहित संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य आयोजन को सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
नारी संगम केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं को प्रेरित करने, उन्हें नेतृत्व के अवसरों से जोड़ने और समाज में उनकी सक्रिय भूमिका को मजबूत बनाने का एक सशक्त अभियान बन चुका है। मुख्यमंत्री की उपस्थिति से इस आयोजन का महत्व और अधिक बढ़ गया है तथा इसे महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक आयोजन माना जा रहा है।
— सुरेन्द्र यादव
मुख्य संपादक, चौपाल न्यूज इन, रायपुर (छत्तीसगढ़)
