छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ की प्रांतीय बैठक संपन्न: शिक्षा आयोग अध्यक्ष सुधीर गौतम का सम्मान, शिक्षकों की प्रमुख मांगों पर बनी रणनीति

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ की प्रांतीय बैठक संपन्न: शिक्षा आयोग अध्यक्ष सुधीर गौतम का सम्मान, शिक्षकों की प्रमुख मांगों पर बनी रणनीति

रायपुर | चौपाल न्यूज इन

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ की प्रांतीय बैठक सोमवार को रायपुर के पेंशनबाड़ा स्थित प्रांतीय कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेशभर से पहुंचे प्रांतीय पदाधिकारियों, संभागीय एवं जिला अध्यक्षों, सचिवों और संगठन मंत्रियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान शिक्षकों की लंबित समस्याओं, संगठन की आगामी कार्ययोजना तथा शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की शुरुआत छत्तीसगढ़ शिक्षा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष **** के सम्मान समारोह से हुई। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने उनका पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्यों की अपेक्षा व्यक्त की।

।


संभागीय सचिव ओंकार प्रसाद वर्मा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रमुख संगठन मंत्री ओंकार सिंह ठाकुर की अध्यक्षता एवं प्रांताध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर की उपस्थिति में हुई बैठक में शिक्षकों के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिए गए।
बैठक में तय किया गया कि सभी पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया समय-सीमा के भीतर पूरी कराने, वरिष्ठता सूची की विसंगतियों को दूर करने, सेवा गणना नियुक्ति की प्रारंभिक तिथि से किए जाने तथा सहायक शिक्षकों को तृतीय समयमान वेतनमान का लाभ दिलाने जैसे मुद्दों को प्राथमिकता के साथ शासन और शिक्षा आयोग के समक्ष उठाया जाएगा।


संगठन ने आगामी दिनों में शिक्षक सम्मेलन, अभ्यास वर्ग, आजीवन सदस्यता अभियान तथा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया। इसके साथ ही आगामी 19 सितंबर को महासमुंद जिले में प्रांतीय महिला शिक्षक सम्मेलन सह सम्मान समारोह आयोजित करने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया।
बैठक में प्रमुख संगठन मंत्री ओंकार सिंह ठाकुर, प्रांताध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर, महामंत्री मनोज राय, कार्यकारी अध्यक्ष उमेश भारतीय गोस्वामी, प्राचार्य प्रकोष्ठ अध्यक्ष वी. रघु, हरिराम शर्मा, प्रांतीय कोषाध्यक्ष गयाराम रजवाड़े, उप प्रांताध्यक्ष टेकराम सेन, श्रीमती अनिता सिंह, मीडिया टोली प्रभारी टिकेश ठाकुर, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती कांतेश्वरी तेता, संभागीय अध्यक्ष रामनारायण मिश्रा, संभागीय सचिव ओंकार प्रसाद वर्मा सहित रायपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद और अन्य जिलों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: चौपाल न्यूज इन
स्थान: रायपुर, छत्तीसगढ़

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *