खिलौरा सेज़बहार, रायपुर–धमतरी रोड पर शिव महापुराण कथा का भव्य समापन

खिलौरा सेज़बहार, रायपुर–धमतरी रोड पर शिव महापुराण कथा का भव्य समापन

कथा वाचक युवराज पांडे जी के सान्निध्य में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल रहे मुख्य अतिथि

चौपाल न्यूज इन रायपुर छत्तीसगढ़ http://Chaupalnews.inरायपुर (छत्तीसगढ़)।
रायपुर–धमतरी रोड स्थित खिलौरा सेज़बहार में आयोजित शिव महापुराण कथा का आज श्रद्धा और भक्ति के साथ अंतिम दिवस सम्पन्न हुआ। कथा वाचक युवराज पांडे जी के ओजस्वी एवं भावपूर्ण प्रवचनों ने श्रद्धालुओं को भगवान शिव की भक्ति से जोड़े रखा।


कथा के समापन अवसर पर लोकप्रिय पूर्व मंत्री व सांसद बृजमोहन अग्रवाल जी आयोजन स्थल पहुँचे। उन्होंने भगवान शिव का पूजन कर प्रदेश व क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की तथा उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित किया।
अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में संस्कार, एकता और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं। साथ ही आयोजन के दौरान प्रशासनिक अमले, पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था, फायर ब्रिगेड एवं सभी सहयोगी विभागों द्वारा किए गए बेहतर प्रबंधन की सराहना की।


हिंदुस्तान ग्रुप द्वारा सफल आयोजन
कथा वाचक युवराज पांडे जी ने आयोजन समिति एवं हिंदुस्तान ग्रुप का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहयोग और प्रशासनिक सहयोग से ही यह भव्य आयोजन सफल हो पाया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों को धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। शिवभक्ति, मंत्रोच्चार और जयकारों के बीच शिव महापुराण कथा का समापन भावपूर्ण वातावरण में हुआ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *