चौपाल न्यूज इन | रायपुर छत्तीसगढ़ बिरगांव ✨ आस्था, सेवा और समर्पण का अद्भुत केंद्र बना दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, बजरंग चौक उरला थाना✨

चौपाल न्यूज इन | रायपुर छत्तीसगढ़ बिरगांव ✨ आस्था, सेवा और समर्पण का अद्भुत केंद्र बना दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, बजरंग चौक उरला थाना✨

बजरंग चौक स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

चौपाल न्यूज इन रायपुर बिरगांव (उरला)।http://Chaupalnews.in
मेटल पार्क रोड नियर उरला थाना स्थित बजरंग चौक के समीप श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर आज श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का प्रतीक बनकर उभर रहा है। विगत तीन वर्षों से यहां निरंतर संगीतमय भजन एवं हनुमान चालीसा का आयोजन प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को भक्तिभाव के साथ किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

हर मंगलवार और शनिवार को गूंजती हनुमान चालीसा, भक्तों की उमड़ती भीड़।


मंदिर में केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि समाज सेवा के कार्य भी निरंतर जारी हैं। भक्तों के सहयोग से नियमित रूप से भंडारा आयोजित किया जाता है, जिसमें आने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों को प्रसाद ग्रहण कराया जाता है। इसके साथ ही यहां एक गोशाला का निर्माण भी किया गया है, जहां गौवंश की सेवा और देखभाल पूरी निष्ठा से की जा रही है।
मंदिर परिसर में सुख-शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का ऐसा वातावरण बना रहता है कि दूर-दूर से भक्त यहां पहुंचते हैं। मुख्य पुजारी सेवक नंदी महाराज द्वारा 24 घंटे सेवा कार्य किए जाने से मंदिर का महत्व और भी बढ़ गया है। यहां हर मौसम—चाहे भीषण गर्मी हो या सर्दी—जल एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे यह स्थान किसी आश्रम जैसा अनुभव देता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले इस मार्ग पर भय का माहौल रहता था, लेकिन मंदिर के विकास और नियमित धार्मिक गतिविधियों के चलते अब यहां का वातावरण पूरी तरह बदल गया है। आज यह स्थान आस्था और सुरक्षा का केंद्र बन चुका है।
इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वालों में प्रमुख रूप से मनोज देवांगन, दिनेश शुक्ला जी, लक्ष्मण यादव, सुमन त्रिपाठी, पुकेश शर्मा और आशीष द्विवेदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिनकी सेवा भावना से यह मंदिर निरंतर प्रगति कर रहा है।
✍️ चौपाल न्यूज इन का संदेश:
जहां आस्था होती है, वहीं सेवा का जन्म होता है… और जहां सेवा होती है, वहीं समाज का सच्चा उत्थान होता है।
📢 आपकी अपनी न्यूज – चौपाल न्यूज इन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *