उरला वार्ड क्रमांक-1 में कांग्रेस का घर-घर जनसंपर्क अभियान
चौपाल न्यूज इन रायपुर छत्तीसगढ़ बिरगांव रायपुर। स्मार्ट मीटर एवं लगातार बढ़ रहे बिजली बिलों को लेकर प्रदेशभर में उठ रहे जनाक्रोश के बीच ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिरगांव ने रविवार को उरला वार्ड क्रमांक-1 में व्यापक घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष योगेंद्र सोलंकी ने किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक मोहल्ले में पहुंचकर आम नागरिकों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और स्मार्ट मीटर तथा बढ़े हुए बिजली बिलों के संबंध में जानकारी जुटाई।

जनसंपर्क के दौरान कई नागरिकों ने बिजली बिलों में वृद्धि और स्मार्ट मीटर से जुड़ी अपनी शिकायतें कांग्रेस नेताओं के समक्ष रखीं। नेताओं ने कहा कि जनता की आवाज़ को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाया जाएगा तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष जारी रहेगा।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आम नागरिकों, किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों और मध्यम वर्ग पर बढ़ते बिजली बिलों का असर पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि सरकार उपभोक्ताओं की शिकायतों की गंभीरता से समीक्षा करे, स्मार्ट मीटर व्यवस्था से संबंधित शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करे तथा आम जनता को राहत देने के लिए प्रभावी कदम उठाए।
रायपुर ग्रामीण जनसेवक पंकज शर्मा जी ने कहा कि जनता अब बिजली बिल की बढ़ती मार और स्मार्ट मीटर की परेशानी से त्रस्त हो चुकी है। सरकार को जनता की आवाज़ सुननी होगी। कांग्रेस आम नागरिकों के अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ती रहेगी। यदि जनता को राहत नहीं मिली तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
जनसंपर्क अभियान में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश महामंत्री पंकज शर्मा, महापौर नंदलाल देवांगन, सभापति कृपाराम, एमआईसी सदस्य मोहम्मद रियाज, ऊबारन दास बंजारे, जिला कांग्रेस सचिव सुरेंद्र यादव, ब्लॉक प्रभारी महामंत्री अविनाश नियाल, मंडल अध्यक्ष बाबा खान एवं ज्वाला गोस्वामी सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।
इसके अलावा दीनू निषाद, रितेश सिंह, शिव साहू, मुकेश तिवारी, पिकेश्वर बांधे, महेश राजभर, बल्लू बंजारे, राजेंद्र कुर्रे, रामकुमार निषाद, पुष्पा चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर लोगों से संवाद किया और जनसंपर्क अभियान को सफल बनाया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से जनआंदोलन को और व्यापक रूप देगी।
✍️ चौपाल न्यूज़ इन | रायपुर (छत्तीसगढ़)
प्रधान संपादक: सुरेंद्र यादव
