बुजुर्गो की चौपाल समाजसेवी युवा संस्था का वार्षिक बैठक वृन्दावन हाल में हुआ।चौपाल परिवार का वार्षिक बैठक वृंदावन हाल सिविल लाइन रायपुर में किया गया, जिसमे संस्थापक श्री प्रशांत पाण्डे जी, नारी चौपाल प्रमुख डॉक्टर आरती उपाध्या जी, युवा चौपाल अध्यक्ष आलोक शर्मा जी के उपस्थिती मे बैठक की शुरुवात हुई, शिर्ष नेतृत्व ने निर्देशित करते हुए कहा कि संस्था एवं व्यक्तिगत आलोचना,अनुसाशन हीनता कहलाएंगी। साथ ही हमारे सदस्यों द्वारा बनाए गए समूह एवं संघटन को सर्वदा प्रमोशन किया जाएगा। संस्था के हर सदस्य को उनके कार्य एवं संस्था के समर्पण के‌ अनुसार मान समान व उचित स्थान दिया जाएगा।प्रति माह चौपाल परिवार द्वारा चितवन वृद्धाश्रम के बुजुर्गो को मंदिर भ्रमण करना निरन्तर जारी रहेगी, जिसकी जिम्मेदारी किसी एक सदस्य की होगी। चौपाल परिवार अपने समाजिक दाईत्व का निर्वहन करते हुए,जरूरमंदों के लिए कंबल,शाल,स्वैटर, जैसी जरूरत की समाग्री एकत्रित कर मकर संक्रांति में वितरण किया जाएगा, जिनकी जिम्मेदारी दुर्गेश नंदिनी साहू जी को दिया गया। महिला विंग अध्यक्ष आरती उपाध्याय जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाना चाहिए। इसी कड़ी में आलोक शर्मा जी ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि परिवारिक काउंसिल, न्यायिक संबंधि विषयों पर सभी को निशुल्क सलाह स्वयं के द्वारा देने की बात कहीं, निर्धन परिवार कन्या विवाह में यथा संभव सहयोग करना हमारी प्राथमिकता में होंगी, अभी हमारे गरबा महोत्सव में लीला साहू, मीना साहू, अनिता अग्रवाल, कविता तिवारी जी के कार्यो की सभी ने सराहना किया। इस अवसर पर चौपाल कम्प्यूटर सेंटर के महिलाओं ने चौपाल परिवार में अपनी निष्ठा व्यक्त किया। जो अत्यंत हर्ष की बात है।विशेष रूप से उपस्थित रहे, गौरव दुबे जी, चंद्र प्रकाश सोनी जी, प्रियंका जी, श्वेता पाण्डे जी डोली सिंहा जी सरोजनी नायडू जी सब ने अपने अनुभव एवं सुझाव साझा किए।जिससे सकारात्मक ऊर्जा तथा नई सोच संस्था में स्थापित हो सकें।मिडिया प्रभारी सुरेन्द्र यादव जी ने जानकारी देते हुए कहा कि, हमारे स्थापना दिवस को बहुत ही आकर्षक बनाने के लिए सभी सदस्य संकल्पित है। 2 जनवरी 2025 को वृन्दावन हाल में ही यह आयोजन किया जाएगा। जिसकी रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा किया गया।बुजुर्गो की चौपाल समाजसेवी युवा संस्था

Blog
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *