सुशासन शिविरों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, बढ़ते अपराध और नशाखोरी पर जताई चिंता

सुशासन शिविरों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, बढ़ते अपराध और नशाखोरी पर जताई चिंता

मंदिर हसौद में कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन, जनसमस्याओं के समाधान की उठाई मांग

रायपुर/मंदिर हसौद, 01 जून।
नगर पालिका परिषद मंदिर हसौद क्षेत्र में लगातार बढ़ते अपराध, नशाखोरी, मूलभूत सुविधाओं की कमी तथा राज्य सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे सुशासन शिविरों की कथित विफलता को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व मंत्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया जी ओर जिला अध्यक्ष राजेन्द्र पप्पू बंजारे जी के मार्ग दर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंदखुरी, नगर पालिका परिषद मंदिर हसौद के जनप्रतिनिधियों, पार्षदों एवं सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि प्रदेश सरकार के सुशासन शिविर केवल औपचारिकता बनकर रह गए हैं और आम जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। क्षेत्र में बढ़ती नशाखोरी, अपराध और मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।


नशाखोरी और अपराध पर जताई चिंता
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब, गांजा और अन्य मादक पदार्थों की बिक्री लगातार बढ़ रही है, जिससे युवा वर्ग प्रभावित हो रहा है। वहीं चोरी, छिनैती और अन्य आपराधिक घटनाओं में वृद्धि से आम नागरिकों में भय का माहौल है। महिलाओं और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई।


जनता को नहीं मिल रहा सुशासन का लाभ
ज्ञापन में कहा गया कि राशन, पेयजल, सड़क, स्वच्छता सहित कई मूलभूत सुविधाओं के लिए जनता परेशान है। सुशासन शिविरों में केवल कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जबकि वास्तविक समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।
कठोर कार्रवाई की मांग
कांग्रेस पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर तत्काल रोक लगाई जाए, अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो तथा जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।


इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंदखुरी के अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, नगर पालिका परिषद मंदिर हसौद के अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी, जिला कांग्रेस सचिव प्रवीण सिंह, पार्षद अनुज मिश्रा, पार्षद प्रतिनिधि अवधेश मिश्रा, पिंटू भैय्या, पीतांबर सोनी, संतोष टंडन, पार्षद बघेल, पार्षद राकेश मिश्रा, पार्षद हेमराज जांगड़े,पार्षद प्रतिनिधि राकेश जायसवाल सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
चौपाल न्यूज इन
मंदिर हसौद | रायपुर | छत्तीसगढ़

ChaupalNewsIn #MandirHasaud #Raipur #Congress #OmPrakashYadav #GopalChaturvedi #PraveenSingh #SushasanShivir #JanSamasya #NashaMukti #RaipurRural #ChhattisgarhNews #CongressProtest #PublicIssues #TempleHasaudNews

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *