होली के दिन हुई युवक की हत्या से क्षेत्र में आक्रोश

होली के दिन हुई युवक की हत्या से क्षेत्र में आक्रोश

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने मृतक नीरज लोधी के परिजनों से की मुलाकात, न्याय दिलाने का दिलाया भरोसा

चौपाल न्यूज इन रायपुर छत्तीसगढ़ http://Chaupalnews.inआरंग। आरंग क्षेत्र के साहू पारा में होली के दिन हुई 18 वर्षीय युवक नीरज लोधी की निर्मम हत्या से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।


पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया मृतक नीरज लोधी के घर पहुंचे और उनके परिजनों से भेंट कर दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि किसी भी माता-पिता के लिए अपने इकलौते बेटे को खोना असहनीय पीड़ा है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं हो सकती। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि न्याय की इस लड़ाई में वे उनके साथ खड़े हैं और हर संभव सहयोग करेंगे।
नीरज लोधी की हत्या के विरोध में थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
पीड़ित परिवार से मुलाकात करने से पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरंग में विरोध प्रदर्शन किया। नवीन विश्राम गृह से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए नारेबाजी के साथ आरंग थाना पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।


ज्ञापन के माध्यम से होली के दिन हुई इस नृशंस हत्या की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई।
“नशे का गढ़ बनता जा रहा है आरंग” – डॉ. डहरिया
इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आरंग क्षेत्र में अवैध गांजा, सिलोशन और शराब का कारोबार तेजी से फैल रहा है। गली-मोहल्लों में खुलेआम नशा बेचा जा रहा है, जिसकी चपेट में अब स्कूली बच्चे भी आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह स्थिति प्रदेश की कानून व्यवस्था और सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। डॉ. डहरिया ने आरोप लगाया कि सरकार की प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह निष्क्रिय हो चुकी है और जनता की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
सरकार पर साधा निशाना, आंदोलन की चेतावनी


पूर्व मंत्री ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर स्कूलों को बंद किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर युवाओं को नशे के दलदल में धकेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि नीरज लोधी की हत्या जिस तरह से लोहे के कड़े और चाकू से गोदकर की गई, वह क्षेत्र की बेहद हृदय विदारक और चिंताजनक घटना है।
डॉ. डहरिया ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि आरंग क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई और कानून व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो आने वाले समय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आरंग थाने का उग्र घेराव किया जाएगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे उपस्थित
इस अवसर पर कोमल साहू (ब्लॉक अध्यक्ष आरंग ग्रामीण), खिलावन निषाद (ब्लॉक अध्यक्ष आरंग शहर), ओमप्रकाश यादव (ब्लॉक अध्यक्ष चंदखुरी), मंगल मूर्ति अग्रवाल, पार्षद समीर गोरी, ईश्वर पटेल, दीक्षा सूरज सोनकर, शोभा साहू, सत्येंद्र चेलक, राकेश जयसवाल, पिंटू निर्मलकर, राम मोहन लोधी, सजल चंद्राकर, केके चंद्राकर, गोपाल चतुर्वेदी, हीरावन साहू, शरद जीतू गुप्ता, विजेंद्र लोधी, चंद्रकला साहू, कुलदीप लोधी, शेखर लोधी, तुलसी पटेल, शुभांशु साहू, कन्हैया साहनी, पुरुषोत्तम धीवर, मनीष चंद्राकर, आलोक शुक्ला, सागर जोशी, सदाराम जलछत्री, आचू देवांगन, दिलीप चंद्राकर, भारती देवांगन, मंजू चंद्राकर, राजेश्वरी साहू, रानू सेन, हेमा जलछत्री, सलमा बेगम, आलोक चंद्राकर, प्रवीण सिंह, सलमान खान, मुकेश लोधी, राहुल कुर्रे, मोहन साहनी, चमन कोसले, शुभम देवांगन, गणेश बांधे सहित कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

चौपाल न्यूज इन का संदेश
सत्य, समाज और सरोकारों की आवाज़ है चौपाल न्यूज इन।
हमारा उद्देश्य है जनता की पीड़ा, अधिकार और सच्चाई को निर्भीकता से सामने लाना।
समाजहित, जनजागरण और सकारात्मक बदलाव के लिए चौपाल न्यूज इन सदैव प्रतिबद्ध

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *