चौपाल न्यूज़ इन के प्रधान संपादक एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस जिला सचिव सुरेंद्र यादव ने किया शुभारंभ
चौपाल न्यूज इन रायपुर छत्तीसगढ़ http://Chaupalnews.inरायपुर। सामाजिक सरोकार एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य को समर्पित चौपाल समर कैम्प 2026 का आज भव्य शुभारंभ Surendra Yadav द्वारा किया गया। इस अवसर पर बच्चों, युवाओं एवं अभिभावकों में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में शिक्षा, हुनर और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं चौपाल न्यूज़ इन के प्रधान संपादक तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस जिला सचिव सुरेंद्र यादव ने कहा कि समाज के बच्चों और युवाओं को सही मार्गदर्शन एवं अवसर मिलना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा हर बच्चे में होती है, जरूरत केवल उसे मंच देने की होती है। चौपाल समर कैम्प उसी दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है, जहां बच्चे सीखेंगे, आगे बढ़ेंगे और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को नई उड़ान देंगे।
इस अवसर पर संस्था प्रमुख Prashant Pandey ने जानकारी देते हुए बताया कि यह समर कैम्प लगातार एक माह तक संचालित किया जाएगा। कैम्प में बच्चों एवं युवाओं को पार्लर, पेंटिंग, सिलाई, मेहंदी, डांस एवं जुम्बा तथा बेसिक कम्प्यूटर का प्रशिक्षण पूर्णतः निशुल्क प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस समर कैम्प का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनाना है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में सीखने को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में कैम्प प्रभारी मिथलेश चौहान जी, सह प्रभारी सलोनी टेकाम जी, टीचर निरूपा चौबे जी, दीक्षा पुष्पराज जी, शिखा नागरची जी, स्वेता पाण्डेय जी, अंजली यदु जी, रंजीता यादव जी, खुशी टेकाम जी, इशरार खान जी, महक एवं फातिमा की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही संस्था के वरिष्ठ सदस्य मनोज ठाकुर जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं प्रशिक्षकों का सम्मान किया गया। उपस्थित लोगों ने इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों और युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने का कार्य करते हैं।
✨ चौपाल समर कैम्प 2026 बच्चों की प्रतिभा को निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक सराहनीय पहल बनकर उभर रहा है।
— चौपाल न्यूज़ इन, रायपुर छत्तीसगढ़

