छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ का प्रांतीय अधिवेशन रायगढ़ में भव्य रूप से सम्पन्न

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ का प्रांतीय अधिवेशन रायगढ़ में भव्य रूप से सम्पन्न

“शिक्षा से ही राष्ट्र बदलेगा, शिक्षक इसकी धुरी हैं” – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
राष्ट्र हित, शिक्षा हित, शिक्षार्थी हित एवं शिक्षक हित पर हुआ गहन मंथन

चौपाल न्यूज इन http://Chaupalnews.inरायपुर/रायगढ़।
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रांत स्तरीय शिक्षक सम्मेलन एवं शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन रायगढ़ नगर निगम के ऑडिटोरियम में भव्य, अनुशासित एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक अधिवेशन में प्रदेश के सभी 33 जिलों से हजारों की संख्या में शिक्षक प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
संघ के प्रांतीय प्रवक्ता ओंकार प्रसाद वर्मा एवं जिलाध्यक्ष श्री मनीष देवांगन ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन के दौरान LB शिक्षक संवर्ग की बहुप्रतीक्षित मांग — प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना किए जाने हेतु माननीय वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी को विधिवत मांग-पत्र सौंपा गया।
शिक्षक हैं राष्ट्र निर्माता, केवल विषय अध्यापक नहीं – ओ.पी. चौधरी
सम्मेलन के समापन सत्र में प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा—
“किसी भी राष्ट्र का भविष्य शिक्षा से बदलता है और शिक्षा की गुणवत्ता शिक्षक की सोच, संस्कार और नवाचार पर निर्भर करती है। शिक्षक केवल विषय पढ़ाने वाला नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र का निर्माता होता है।”


उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक भारत की सबसे बड़ी ताकत शिक्षा है, जिसके माध्यम से सामान्य परिवार का बच्चा भी सर्वोच्च पदों तक पहुंच सकता है। शिक्षक का पालक भाव, सामाजिक उत्तरदायित्व और मूल्यबोध विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति विकसित करता है।
सरकारी स्कूलों पर समाज का विश्वास फिर से मजबूत करने की जरूरत


वित्त मंत्री ने कहा कि आज शिक्षा ढांचे, भवन और संसाधनों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, किंतु गुणवत्ता, नवाचार और मूल्य आधारित शिक्षा सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने सरकारी विद्यालयों के प्रति समाज के घटते विश्वास पर चिंता जताते हुए कहा कि इसे पुनः मजबूत करने में शिक्षकों की भूमिका निर्णायक है।
इस अवसर पर उन्होंने रायगढ़ में शिक्षक सदन निर्माण हेतु विधायक निधि से 20 लाख रुपये की स्वीकृति की घोषणा करते हुए शिक्षक संघ को बड़ी सौगात दी। साथ ही आश्वस्त किया कि संघ द्वारा प्रस्तुत सभी विषयों को सरकार के समक्ष सकारात्मक रूप से रखा जाएगा।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं राष्ट्र निर्माण पर बौद्धिक मंथन
सम्मेलन के प्रथम दिवस विभिन्न बौद्धिक सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें—
श्री नारायण नामदेव जी
(सह प्रांत प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ)
— “राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका”
श्री आलोक शर्मा
(सेवानिवृत्त प्राध्यापक, शिक्षा महाविद्यालय, रायपुर)
— “राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020”
श्री गोपाल यादव जी
(सह प्रांत कार्यवाह, आरएसएस छत्तीसगढ़)
— “समाज एवं राष्ट्र निर्माण में पंच परिवर्तन”
जैसे विषयों पर गहन एवं प्रेरक विचार-विमर्श किया गया।
शिक्षक अधिकारों के साथ कर्तव्यों पर भी फोकस – अतिथियों का संदेश
विशिष्ट अतिथि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कहा—
“शिक्षक केवल पढ़ाते नहीं, बल्कि बच्चों को जीवन के संघर्षों से लड़ना भी सिखाते हैं। अधिकारों के साथ कर्तव्यों, गुणवत्ता और नवाचार पर केंद्रित यह सम्मेलन अत्यंत प्रशंसनीय है।”
नगर निगम रायगढ़ के महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने शिक्षकों को समाज का ज्ञान स्तंभ बताते हुए सम्मेलन के सफल आयोजन पर शिक्षक संघ को बधाई दी।
मांग-पत्र सौंपा गया, वार्षिक कैलेंडर का विमोचन
सम्मेलन के दौरान—
शिक्षकों की मूलभूत समस्याओं से संबंधित मांग-पत्र वित्त मंत्री को सौंपा गया
शिक्षक संघ रायगढ़ एवं सक्ति द्वारा प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया
विभिन्न सत्रों में प्रदेशभर के शिक्षक पदाधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई
प्रदेशभर से हजारों शिक्षक रहे उपस्थित
कार्यक्रम में नगर निगम सभापति डिग्रीलाल साहू, अरुणधर दिवान, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं शिक्षक संघ के प्रांतीय, संभागीय, जिला, तहसील व विकासखंड स्तर के पदाधिकारी —
ओंकार सिंह ठाकुर, संजय ठाकुर, मनोज राय, डॉ. आलोक शर्मा, गोपाल यादव, आशीष रंगारी, मनीष देवांगन, सुनील नायक, ज्ञानेश्वर वर्मा, मोहित वर्मा, अवध वर्मा, गोविन्द वर्मा, देवेंद्र सिंह ठाकुर, प्रकाश चंद गिलहरे, युधिष्ठिर बुडेक, ललित शर्मा, नरेश वर्मा, संजय वर्मा, नंदूराम निषाद, राजकुमार साहू, लेखराम साहू, पूनमचंद्र वर्मा, उत्तरा कुमार पटेल सहित हजारों शिक्षक सदस्य उपस्थित रहे।
✍️ ओंकार प्रसाद वर्मा
प्रांतीय मीडिया प्रभारी
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *