“त्रिवेणी संगम छत्तीसगढ़ का प्रयाग राजिम में एकता, सेवा और सम्मान का भव्य संगम
चौपालन्यूज इन रायपुर छत्तीसगढ़ राजिम http://Chaupalnews.in
| रायपुर/राजिम (छत्तीसगढ़)
राजिम में आयोजित यादव ठेठवार समाज महासभा छत्तीसगढ़ के वार्षिक अधिवेशन में प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सहभागिता करते हुए समाजजनों को एकजुटता और विकास का संदेश दिया। यह गरिमामयी आयोजन सामाजिक समरसता, संस्कृति संरक्षण और सामूहिक प्रगति के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं युवाओं से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के उत्थान, संरक्षण और सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में सरकार की योजनाएं समाज को नई दिशा दे रही हैं।

अधिवेशन में समाज की एकता, परंपरा और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही सरकार और समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में यह आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हुआ।

इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष श्री गुलेंद्र यादव, महासचिव श्री समलिया यादव, कोषाध्यक्ष श्री दाऊ लाल यादव, नगर पालिका अध्यक्ष राजिम श्री महेश यादव, फिंगेश्वर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री सतीश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ श्री परमानंद यादव सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

➡️ समाज की एकता और विकास के संकल्प के साथ अधिवेशन बना प्रेरणा का केंद्र
➡️ सरकार और समाज के समन्वय से सशक्त भविष्य की ओर बढ़ता कदम
➡️ युवाओं की भागीदारी से सामाजिक चेतना को मिला नया विस्तार
चौपाल न्यूज इन, रायपुर छत्तीसगढ़
प्रधान संपादक – सुरेन्द्र यादव
