चौपाल न्यूज इन रायपुर छत्तीसगढ़ http://Chaupalnews.inरायपुर, 8 मार्च 2026। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कृष्ण मित्र फाउंडेशन, रायपुर द्वारा समाज में उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायी कार्य करने वाली महिलाओं को “सशक्त महिला सम्मान” से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में समाजसेवा, जनजागरूकता और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली कई महिलाओं को मंच पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री वीरेंद्र चौरसिया (रिटायर्ड प्रोफेसर, दुर्गा कॉलेज) उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाज के विकास और संस्कारों की नींव महिलाओं की शक्ति और त्याग से ही मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के बिना किसी भी समाज की प्रगति संभव नहीं है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण मित्र फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री माधव लाल यादव ने की। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज में सकारात्मक कार्य करने वाली महिलाओं को पहचान देना और उन्हें सम्मानित कर नई पीढ़ी को प्रेरित करना है।
इस अवसर पर संस्था की ओर से समाज में उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायी कार्यों के लिए

श्रीमती आभा बघेल, श्रीमती रेखा झंवर, श्रीमती मीना यादव, श्रीमती हेमलता यादव, श्रीमती कलावती शुक्ला, श्रीमती संतोषी साहू, श्रीमती माया मितानिन तथा सुश्री श्रेया भोंसले को “सशक्त महिला सम्मान” से सम्मानित किया गया।
सम्मानित महिलाओं ने कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक सक्रिय होकर कार्य करने की प्रेरणा देगा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।



कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों के सहयोग से संपन्न हुआ।
कृष्ण मित्र फाउंडेशन के सचिव श्री गोवर्धन झंवर ने सभी अतिथियों, सम्मानित महिलाओं और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी समाज हित में ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

