धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक समरसता और युवा पीढ़ी को मिला संस्कारों का संदेश
चौपाल न्यूज इन रायपुर छत्तीसगढ़ आरंग रसनी http://Chaupalnews.inरायपुर जिला पंचायत आरंग क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत गुमा में आयोजित तीन दिवसीय रामायण कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य वतन चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और उत्साह से सराबोर हो गया।
कार्यक्रम स्थल पर भगवान श्री रामचंद्र जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। रामायण पाठ और भजन-कीर्तन के माध्यम से धर्म, संस्कृति और आदर्श जीवन मूल्यों का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।


इस अवसर पर वतन चंद्राकर ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी ग्रामवासियों को रामायण पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने अपने सम्मान के लिए ग्राम गुमा के आयोजक मंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीणों का स्नेह और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
कार्यक्रम के दौरान पूरे गांव में धार्मिक माहौल बना रहा और लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर इस आयोजन को सफल बनाया
