आरंग कांग्रेस की मासिक बैठक सम्पन्न, SIR को लेकर बीएलए को दिए गए दिशा-निर्देशराजीव भवन आरंग में हुई बैठक, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया व जिला अध्यक्ष पप्पू बंजारे रहे मौजूद

आरंग कांग्रेस की मासिक बैठक सम्पन्न, SIR को लेकर बीएलए को दिए गए दिशा-निर्देशराजीव भवन आरंग में हुई बैठक, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया व जिला अध्यक्ष पप्पू बंजारे रहे मौजूद

चौपाल न्यूज इन रायपुर छत्तीसगढ़ http://Chaupalnews.inआरंग, रायपुर (छत्तीसगढ़) | 05 जनवरी 2026
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग द्वारा सोमवार को राजीव भवन, आरंग में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ SIR (Special Intensive Revision) को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा सभी बीएलए (Booth Level Agents) को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

आरंग कांग्रेस की मासिक बैठक सम्पन्न, SIR को लेकर बीएलए को दिए गए दिशा-निर्देशराजीव भवन आरंग में हुई बैठक, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया व जिला अध्यक्ष पप्पू बंजारे रहे मौजूद


बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया एवं जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर (ग्रामीण) के अध्यक्ष राजेंद्र ‘पप्पू’ बंजारे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने पर बल दिया।
SIR प्रक्रिया पर विशेष चर्चा, बीएलए को दी गई जानकारी
बैठक के दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। नेताओं ने बीएलए को SIR के प्रचार-प्रसार, मतदाता जागरूकता तथा निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।
कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों की रही सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम में कोमल सिंह साहू, मंगल मूर्ति अग्रवाल, गोपाल चतुर्वेदी, हीरामन साहू, हरि बंजारे, ओम प्रकाश यादव, शरद गुप्ता, समीर गोरी, खिलावन निषाद, सजल चंद्राकर, सूरज सोनकर, कुलदीप वर्मा, भारती देवांगन, मंजू चंद्राकर, भूमिका ध्रुव, गौरी बाई देवांगन, अजीत ईश्वर जोगलेकर, धन्ना साहू, आजु वंशे, रेखराम पात्रे सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसीजन मौजूद रहे।


इसके साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, शहर कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, अनुसूचित जाति विभाग, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, एनएसयूआई, सेवादल, नगरीय निकायों के कांग्रेस समर्थित पार्षद, जनप्रतिनिधि, सरपंच, पंच एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संगठन मजबूती और जनसंपर्क पर दिया गया जोर
बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *