
रायपुर चौपाल न्यूज इन प्रदेश कांग्रेस छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का जन घोषणा पत्र जारी, नगरीय निकाय चुनाव के लिए कई प्रमुख वादे
आज राजीव भवन, रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस का जन घोषणा पत्र जारी किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी थी, जिनमें श्री सत्यनारायण शर्मा, महापौर प्रत्याशी श्रीमती दीप्ति प्रमोद दुबे, प्रमोद दुबे, सुशील आनंद शुक्ला, दीपक मिश्रा, सुबोध हारितवाल प्रदेश महासचिव सकलेन कामदार, आकाश शर्मा,समेत कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।


कांग्रेस के जन घोषणा पत्र में शामिल प्रमुख वादे:
- महिला सुरक्षा और सुविधा:
महिलाओं के लिए तालाबों और घाटों पर चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे।
शहरी व्यापारिक क्षेत्रों में महिला प्रसाधन की व्यवस्था।
सीसीटीवी कैमरे, पुलिस कंट्रोल रूम के साथ महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चौक-चौराहों और स्कूल-कॉलेजों के पास कैमरा लगाए जाएंगे।
- आवश्यक सेवाएं और सुविधाएं:
सर्व-सुविधायुक्त ऑटो रिक्शा/ई-रिक्शा के लिए पार्किंग और चार्जिंग व्यवस्था।
बीपीएल कार्डधारियों को श्रद्धांजलि योजना के तहत 2000 से बढ़ाकर 5000 रुपए दिए जाएंगे।
निगम के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने के प्रयास होंगे।
- शहरी विकास और पारदर्शिता:
मकान आबंटन प्रक्रिया को पारदर्शी और सरलीकृत किया जाएगा, सभी आवासहीनों को पात्रतानुसार मकान दिए जाएंगे।
प्रत्येक वार्ड में सफाई कर्मियों की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।
शहर को धूल-मुक्त बनाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
- शिक्षा और रोजगार:
विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क लाइब्रेरी खोली जाएगी।
स्कूली और महाविद्यालयीन छात्रों को मुफ्त सेनेटरी नेपकीन प्रदान किया जाएगा।
युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रत्येक निकाय क्षेत्र में यूथ हब बनाए जाएंगे।
- समाज कल्याण और पारिवारिक योजनाएं:
कन्या विवाह के लिए सभी निकाय क्षेत्रों में सामुदायिक भवन नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।
वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और निराश्रित लोगों को पेंशन सुविधा दी जाएगी।
सरकारी स्कूल और आत्मानंद स्कूल में मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया जाएगा।
- आर्थिक पहल और वाणिज्यिक गतिविधियां:
चलित ठेले व्यवसायियों को संरक्षण दिया जाएगा, और व्यवसाय के लिए उचित स्थान सुनिश्चित किया जाएगा।
महिला स्वसहायता समूहों को रोजगार देने के लिए विशेष पहल की जाएगी।
अन्य महत्वपूर्ण वादे:
हर वार्ड में सब्जी बाजार का निर्माण।
आवारा पशुओं से मुक्ति दिलाने की योजना।
सार्वजनिक स्थानों पर मुफ्त Wi-Fi की सुविधा।
पत्रकारों के लिए हाइटेक रेस्ट रूम की सुविधा।

कांग्रेस के इस घोषणा पत्र में नगरीय क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास की दिशा में कई महत्वाकांक्षी योजनाएं प्रस्तुत की गई हैं, जो आने वाले चुनावों में जनता के बीच एक मजबूत संदेश भेजने के रूप में उभर कर आई हैं।