नगर पंचायत समोदा में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन

नगर पंचायत समोदा में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस पार्षद एवं कार्यकर्ता पेट्रोल पंप परिसर में बैठकर किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन

नगर पंचायत समोदा में लगातार बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों के विरोध में कांग्रेसजनों द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सभी कांग्रेस पार्षद एवं कार्यकर्ता पेट्रोल पंप परिसर में बैठकर शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया।


प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर चिंता जताई और आम जनता पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को लेकर नाराजगी व्यक्त की।
इस मौके पर युवा नेता सत्येंद्र चेलक से भी बातचीत की गई, जिसमें उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रहे ईंधन दामों से आम जनता, किसान और छोटे व्यवसायी सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।
कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर तत्काल नियंत्रण लगाया जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
चौपाल न्यूज इन रायपुर, छत्तीसगढ़
(प्रधान संपादक: सुरेन्द्र यादव)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *