चौपाल न्यूज इन रायपुर छत्तीसगढ़ http://ChaupalNews.inआयुर्वेदिक महाविद्यालय परिसर में आयोजित पांच दिवसीय मेगा हेल्थ कैंप का सोमवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कैंप में सेवाएं देने वाले चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं समाजसेवी संस्थाओं का सम्मान करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं।

45 से अधिक अस्पतालों और 700 स्वास्थ्यकर्मियों का सराहनीय योगदान
मेगा हेल्थ कैंप में 45 से अधिक प्रतिष्ठित अस्पतालों ने सहभागिता निभाई, वहीं 700 से अधिक डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ एवं पैरामेडिकल कर्मियों ने दिन-रात सेवा देकर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।


‘स्वस्थ शरीर और तृप्त मन’ का संकल्प
कैंप के दौरान मांगीलाल जैन एवं उनकी टीम के कुशल प्रबंधन में प्रतिदिन 12 हजार से अधिक लोगों के लिए उच्च स्तरीय, पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन की व्यवस्था की गई, जिसकी सभी अतिथियों और लाभार्थियों ने प्रशंसा की।
आंकड़ों में मेगा हेल्थ कैंप

कुल 65,266 परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच
60 यूनिट रक्तदान
140 आयुष्मान कार्ड का निर्माण
दिव्यांग सहायता के तहत
186 जयपुर फुट का वितरण
70 कृत्रिम अंग प्रदान किए गए
समाज के लिए प्रेरणादायी पहल
समापन अवसर पर अतिथियों ने कहा कि यह मेगा हेल्थ कैंप केवल एक स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का सशक्त उदाहरण है। आयोजकों, चिकित्सकों और स्वयंसेवकों के समर्पण ने इसे ऐतिहासिक सफलता दिलाई।
— चौपाल न्यूज इन, रायपुर
