सरजू बांधा श्मशान घाट विकास को लेकर महापौर को ज्ञापन, लावारिस महिला का ससम्मान अंतिम संस्कार

सरजू बांधा श्मशान घाट विकास को लेकर महापौर को ज्ञापन, लावारिस महिला का ससम्मान अंतिम संस्कार

रायपुर चौपाल न्यूज इन रायपुर छत्तीसगढ़http://ChaupalNews.in। कृष्ण मित्र फाउंडेशन द्वारा सरजू बांधा श्मशान घाट टिकरापारा के विकास हेतु बाउंड्री वॉल की ऊंचाई बढ़ाने, दाह संस्कार शेड निर्माण, विद्युत पोल स्थापना एवं सौंदर्यकरण की मांग को लेकर महापौर मीनल चौबे को ज्ञापन सौंपा गया, जिस पर महापौर ने शीघ्र कार्य कराने का आश्वासन दिया। यह पहल क्षेत्रवासियों की मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़ी एक महत्वपूर्ण मांग है।
इसी क्रम में फाउंडेशन ने समाज के प्रति अपनी संवेदनशील जिम्मेदारी निभाते हुए भिलाई के वृद्ध आश्रम में रह रहीं 70 वर्षीय श्रीमती अरुणा जगत का सरजू बांधा श्मशान घाट में ससम्मान अंतिम संस्कार कराया। एंबुलेंस सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं संस्था द्वारा की गईं। उल्लेखनीय है कि कृष्ण मित्र फाउंडेशन वर्षों से लावारिस एवं असहाय मृतकों का विधि-विधान से अंतिम संस्कार, एंबुलेंस सेवा, स्वर्ग रथ वाहन, बॉडी फ्रीज़र तथा जरूरतमंदों को निशुल्क लकड़ी-छेना उपलब्ध कराती आ रही है।

सरजू बांधा श्मशान घाट विकास को लेकर महापौर को ज्ञापन, लावारिस महिला का ससम्मान अंतिम संस्कार


मानवता, करुणा और सेवा भाव की इस निरंतर मिसाल के लिए कृष्ण मित्र फाउंडेशन एवं अध्यक्ष माधव लाल यादव पूरी टीम सहित बधाई की पात्र है।
चौपाल न्यूज इन परिवार संस्था के इस निःस्वार्थ सामाजिक कार्य को नमन करता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *