दो बूंद ज़िंदगी की : छत्तीसगढ़ में पल्स पोलियो अभियान को जनप्रतिनिधियों का व्यापक समर्थन

दो बूंद ज़िंदगी की : छत्तीसगढ़ में पल्स पोलियो अभियान को जनप्रतिनिधियों का व्यापक समर्थन

रायपुर | चौपाल न्यूज इन
छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को “दो बूंद ज़िंदगी की” खुराक पिलाई गई। इस महाअभियान का उद्देश्य प्रदेश को पोलियो मुक्त बनाए रखना और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित करना है।

दो बूंद ज़िंदगी की : छत्तीसगढ़ में पल्स पोलियो अभियान को जनप्रतिनिधियों का व्यापक समर्थन


नगर पालिका निगम बिरगांव के अंतर्गत आने वाले सभी नगरों व वार्डों में अभियान को सफल बनाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य विभाग की टीमों एवं जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रही उल्लेखनीय
बिरगांव नगर पालिका निगम के सभापति श्री कृपा निषाद जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री भागीरथी यादव जी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं कांग्रेस नेतृ श्रीमती पूजा जांगड़े जी ने अपने गृह ग्राम अछोली में स्वयं उपस्थित होकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई और अभिभावकों को जागरूक किया।

रायपुर | चौपाल न्यूज इनछत्तीसगढ़ प्रदेश में आज पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को “दो बूंद ज़िंदगी की” खुराक पिलाई गई। इस महाअभियान का उद्देश्य प्रदेश को पोलियो मुक्त बनाए रखना और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित करना है।नगर पालिका निगम बिरगांव के अंतर्गत आने वाले सभी नगरों व वार्डों में अभियान को सफल बनाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य विभाग की टीमों एवं जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रही उल्लेखनीयबिरगांव नगर पालिका निगम के सभापति श्री कृपा निषाद जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री भागीरथी यादव जी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं कांग्रेस नेतृ श्रीमती पूजा जांगड़े जी ने अपने गृह ग्राम अछोली में स्वयं उपस्थित होकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई और अभिभावकों को जागरूक किया।वहीं बिरगांव वार्ड में पार्षद डॉ. संतोष साहू जी ने अपने क्षेत्र में अभियान का नेतृत्व किया। इस दौरान छाया पार्षद श्री रोशन यादव जी,ғын, पूर्व पार्षद श्री मुकेश तिवारी जी तथा प्रतिनिधि श्री नज़र भी उपस्थित रहे। सभी ने वार्डवासियों से अपील की कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।आंगनबाड़ी व स्वास्थ्य कर्मियों की अहम भूमिकाअभियान के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाई और अभिभावकों को पोलियो उन्मूलन के महत्व की जानकारी दी।जनजागरूकता का संदेशजनप्रतिनिधियों ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है। सभी नागरिकों के सहयोग से ही हम अपने बच्चों को गंभीर बीमारी से सुरक्षित रख सकते हैं।


वहीं बिरगांव वार्ड में पार्षद डॉ. संतोष साहू जी ने अपने क्षेत्र में अभियान का नेतृत्व किया। इस दौरान छाया पार्षद श्री रोशन यादव जी,ғын, पूर्व पार्षद श्री मुकेश तिवारी जी तथा प्रतिनिधि श्री नज़र भी उपस्थित रहे। सभी ने वार्डवासियों से अपील की कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।
आंगनबाड़ी व स्वास्थ्य कर्मियों की अहम भूमिका
अभियान के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाई और अभिभावकों को पोलियो उन्मूलन के महत्व की जानकारी दी।
जनजागरूकता का संदेश
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है। सभी नागरिकों के सहयोग से ही हम अपने बच्चों को गंभीर बीमारी से सुरक्षित रख सकते हैं।

Published By : Chaupal News

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *