भाजयुमो जिला कार्य कारिणी में आलोक शर्मा की नियुक्ति, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

भाजयुमो जिला कार्य कारिणी में आलोक शर्मा की नियुक्ति, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

चौपाल न्यूज इन रायपुर (छत्तीसगढ़)http://Chaupalnews.in
रायपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के संगठनात्मक विस्तार के तहत एक अहम निर्णय लेते हुए जिला अध्यक्ष द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस दौरान सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र में सक्रिय युवा चेहरा आलोक शर्मा को जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र के युवाओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है।
सामाजिक सेवा और नेतृत्व का मजबूत अनुभव
आलोक शर्मा न केवल एक सक्रिय राजनीतिक कार्यकर्ता हैं, बल्कि वे समाज सेवा के क्षेत्र में भी लगातार अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते आए हैं। वे रायपुर स्थित NGO Awaaz Foundation के संस्थापक अध्यक्ष हैं, जिसके माध्यम से वे समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
इसके साथ ही वे ‘बुजुर्गों की चौपाल सामाजिक युवा संस्था’ के अंतर्गत ‘युवा चौपाल’ के अध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत हैं, जहां वे युवा और बुजुर्गों के बीच समन्वय स्थापित कर सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं।
व्यापारिक एवं संगठनात्मक जिम्मेदारियों में भी सक्रिय
आलोक शर्मा की पहचान एक कुशल संगठक के रूप में भी है। वे छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में महामंत्री के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके अलावा वे वर्तमान में रायपुर में काउंसलर के रूप में भी सेवाएं दे रहे हैं, जिससे उनके प्रशासनिक अनुभव और नेतृत्व क्षमता का स्पष्ट प्रमाण मिलता है।
नियुक्ति पर बधाइयों का तांता
आलोक शर्मा की इस नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। लोगों का मानना है कि उनकी सक्रियता और अनुभव से संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा युवाओं को एक नई दिशा और ऊर्जा प्राप्त होगी।
आलोक शर्मा का वक्तव्य
इस अवसर पर आलोक शर्मा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा—
“मैं संगठन द्वारा दिए गए इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए आभारी हूं। मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा और जनसेवा के कार्यों को और अधिक गति दूंगा।”
🔴 चौपाल न्यूज इन
आपकी आवाज, आपकी खबर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *