अवैध रेत खनन पर प्रशासन का सर्जिकल स्ट्राइक, तड़के छापेमारी में 4 पोकलेन मशीनें जब्त

अवैध रेत खनन पर प्रशासन का सर्जिकल स्ट्राइक, तड़के छापेमारी में 4 पोकलेन मशीनें जब्त

चौपाल न्यूज इन | रायपुर (छत्तीसगढ़)
⚡ अवैध रेत खनन पर बड़ा एक्शन
🔴 तड़के छापेमारी में 4 पोकलेन मशीनें जब्त
📍 आरंग | मंदिर हसौद | चंदखुरी-लखौली
➡️ खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई
➡️ रात 3 बजे छापेमारी
➡️ चिखली और कुरूद खदानों से 4 मशीन जब्त
➡️ अवैध उत्खनन पर तत्काल रोक

⚠️ क्या मिला जांच में?
❌ स्वीकृत सीमा के बाहर खनन
❌ रात में अवैध उत्खनन
❌ बिना रॉयल्टी रेत भंडारण

रायपुर/आरंग। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद खनिज विभाग ने अवैध रेत खनन के खिलाफ बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए तड़के सुबह करीब 3 बजे आरंग, मंदिर हसौद और चंदखुरी-लखौली क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान ग्राम चिखली और ग्राम कुरूद स्थित रेत खदानों पर दबिश देकर अवैध उत्खनन में लगी कुल 4 चैन माउंटेन (पोकलेन) मशीनों को जब्त कर सीलबंद किया गया।
खनिज कलेक्टर श्री राजेश माल्वे के निर्देश पर खनिज निरीक्षक श्री भार्गव सहित विभागीय टीम ने मौके पर जांच की, जिसमें स्पष्ट रूप से पाया गया कि स्वीकृत सीमा क्षेत्र के बाहर और प्रतिबंधित रात्रिकालीन समय में अवैध उत्खनन किया जा रहा था। प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से खनन कार्य बंद कराते हुए कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।


⚠️ शिकायतों के बाद एक्शन, गंभीर आरोपों की हुई पुष्टि
पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं आम आदमी पार्टी के नेता श्री परमानंद जांगड़े द्वारा लगातार की गई शिकायतों में रात्रिकालीन खनन, सीमा से बाहर उत्खनन, बिना रॉयल्टी रेत भंडारण और अवैध वसूली जैसे गंभीर मुद्दे उठाए गए थे। जांच में ये शिकायतें सही पाई गईं, जिसके बाद प्रशासन ने यह बड़ी कार्रवाई की।
🗣️ क्या बोले खनिज कलेक्टर?
खनिज कलेक्टर श्री राजेश माल्वे ने स्पष्ट कहा कि
“जिले में अवैध उत्खनन की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है। खदानों का पुनः सीमांकन कराया जाएगा और नियमित निरीक्षण से निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति या संस्था को बख्शा नहीं जाएगा।”
🗣️ शिकायतकर्ता का बयान
शिकायतकर्ता श्री परमानंद जांगड़े ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि
“यह लगातार की गई शिकायतों पर सकारात्मक पहल है। उम्मीद है कि आगे भी इसी तरह निष्पक्ष कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध उत्खनन पर प्रभावी नियंत्रण होगा।”
🔴 प्रशासन का सख्त संदेश
इस कार्रवाई के जरिए प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित पट्टेदारों और संलिप्त पक्षों के खिलाफ अब कड़ी दंडात्मक कार्रवाई तय मानी जा रही है।
✍️ प्रधान संपादक: सुरेंद्र यादव
चौपाल न्यूज इन, रायपुर (छत्तीसगढ़)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *