ग्राम रैता में भव्य गुरु घासीदास जयंती समारोह का आयोजन, पंथी नृत्य रहेगा आकर्षण

रायपुर
सतनाम धर्म के प्रवर्तक, महान समाज सुधारक बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के पावन अवसर पर ग्राम रैता में 25 दिसम्बर 2025, गुरुवार को भव्य जयंती समारोह एवं पंथी नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता के संदेश के साथ संपन्न होगा।
आयोजन समिति द्वारा क्षेत्र के समस्त सामाजिक, धार्मिक एवं जनप्रतिनिधियों सहित आम नागरिकों को सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी का “सतनाम” का संदेश आज भी समाज को सत्य, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
🔹 कार्यक्रम विवरण
दिनांक: 25 दिसम्बर 2025 (गुरुवार)
समय: दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ
स्थान: गुरु घासीदास चौक, ग्राम रैता
विशेष आकर्षण:
रात्रिकालीन पंथी नृत्य
मया के डोर जारा, सेमराडीह की विशेष प्रस्तुति
🔹 आयोजन समिति
अध्यक्ष: गजेन्द्र ढीढी
उपाध्यक्ष: जितेन्द्र भतपहरी
सचिव: सूर्यकांत घृतलहरे
विनीत: सतनामी समाज एवं समस्त ग्रामवासी, रैता
आयोजन की जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता हितेश वर्मा द्वारा दी गई। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
👉 ग्राम रैता में कल बाबा गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल होकर सतनाम के संदेश को आत्मसात करें।
– चौपाल न्यूज इन, रायपुर (छत्तीसगढ़)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *