लंबित विकास कार्यों पर हुई सार्थक चर्चा, शीघ्र निराकरण का मिला आश्वासन
रायपुर | चौपाल न्यूज इनhttp://Chaupalnews.in
आज क्षेत्रीय विधायक माननीय अनुज शर्मा जी से सौजन्य मुलाक़ात कर वार्ड में लंबे समय से लंबित एवं आवश्यक विकास कार्यों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। मुलाक़ात के दौरान सड़क, नाली, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई सहित अन्य जनसमस्याओं को गंभीरता से रखते हुए उनके त्वरित समाधान की माँग की गई।

विधायक श्री शर्मा जी ने सभी विषयों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों से समन्वय कर समस्याओं के शीघ्र निराकरण का सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वार्ड का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और जनहित से जुड़े किसी भी मुद्दे को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता पार्षद प्रति निधि जयंत साहू जी
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्री पीयूष कोसरे जी,
जोरा साईं आवासीय कॉलोनी के पूर्व अध्यक्ष श्री अमित सिंह जी,
युवा नेता श्री हरीश चेलक जी,
एवं श्री प्रेम दास सुल्तान जी
विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसमस्याओं के समाधान और वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाना ही पार्टी की राजनीति का मूल उद्देश्य है।
विधायक माननीय अनुज शर्मा जी का संदेश
“जनता की समस्याओं का समाधान ही जनप्रतिनिधि का धर्म है। वार्ड के विकास से जुड़े हर विषय को प्राथमिकता के साथ लिया जाएगा। सभी लंबित कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। जनहित सर्वोपरि है और विकास हमारा संकल्प।”
जनहित सर्वोपरि। विकास हमारा संकल्प। ✊
— चौपाल न्यूज इन | रायपुर, छत्तीसगढ़
