बिरगांव के बुधवारी बाजार में रहा उत्सव का माहौल

बिरगांव के बुधवारी बाजार में रहा उत्सव का माहौल

बाइक रैली और भव्य शोभायात्रा में गूंजा जयघोष, मां परमेश्वरी की प्रतिमा का समाज ने किया स्वागत

चौपाल न्यूज इनhttp://Chaupalnews.in | रायपुर, छत्तीसगढ़ (बिरगांव)
रायपुर। बिरगांव में देवांगन कोस्टा समाज द्वारा निर्मित मां परमेश्वरी के भव्य मंदिर में आराध्य देवी की स्थापना से पूर्व पूरे क्षेत्र में उत्सव और भक्ति का माहौल देखने को मिला। गुरुवार को मां परमेश्वरी के आगमन और स्वागत को लेकर समाज में विशेष उत्साह रहा। बुधवार की रात से ही समाज के युवाओं ने स्वागत द्वार, तोरण और ध्वज से मुख्य मार्गों को सजाते हुए महोत्सव स्थल को आकर्षक लाइटों से रोशन किया।


दोपहर में युवाओं द्वारा बिरगांव से भव्य बाइक रैली निकाली गई, जो बूढ़ापारा चौक होते हुए व्यास तालाब चौक पहुंची। यहां जयपुर में निर्मित मां परमेश्वरी की दिव्य प्रतिमा के साथ श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इसके पश्चात शाम 7 बजे व्यास तालाब चौक से भव्य शोभायात्रा बुधवारी बाजार तक निकाली गई। शोभायात्रा में ट्रालों पर सजी आकर्षक झांकियां, जयघोष और भक्तिमय गीतों ने पूरे क्षेत्र को धार्मिक रंग में रंग दिया।
देवांगन समाज में दिखा उत्साह और एकजुटता
इस आयोजन को लेकर देवांगन समाज में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। मां परमेश्वरी मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष टकेश देवांगन एवं युवा देवांगन समाज बिरगांव के अध्यक्ष ईश्वर देवांगन ने बताया कि यह आयोजन समाज के लिए ऐतिहासिक होगा। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि 22 जनवरी से शुरू होने वाले मुख्य धार्मिक अनुष्ठान एवं स्थापना महोत्सव की जिम्मेदारी समाज के युवाओं को सौंपी गई है, जो आयोजन को सफल बनाने के लिए निरंतर सक्रिय हैं।
रोड लाइट, डीजे और झांकियों ने बढ़ाया आयोजन का आकर्षण
मां परमेश्वरी की प्रतिमा के आगमन से पूर्व बूढ़ातालाब रायपुर से व्यास तालाब चौक बिरगांव तक बाइक रैली निकाली गई। इसके बाद शाम को निकली शोभायात्रा में रोड लाइट, डीजे पर गूंजते भक्तिमय गीत और मनमोहक झांकियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
मां परमेश्वरी के दिव्य आगमन के साथ ही पूरे बिरगांव क्षेत्र में हर्ष, उल्लास और आस्था का वातावरण बना हुआ है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *