जनता की आवाज बनने और कांग्रेस को पुनः सत्ता में लाने का मिला मंत्र
आरंग | चौपाल न्यूज इनhttp://Chaupalnews.in
मंडल अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के पश्चात आज आरंग विधानसभा क्षेत्र के नव-नियुक्त मंडल अध्यक्ष ओ ने छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री डॉ. शिवकुमार डहरिया जी के निवास पहुंचकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। यह मुलाकात नियुक्ति के बाद पहली औपचारिक भेंट रही, जिसे संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस अवसर पर डॉ. डहरिया जी ने सभी मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की असली ताकत जमीनी कार्यकर्ता और मंडल स्तर के नेतृत्व में निहित है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे जनता की समस्याओं को पूरी मजबूती से उठाएं और आमजन की आवाज बनकर संघर्ष करें।

डॉ. डहरिया जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कांग्रेस सरकार गठन के लिए मंडल अध्यक्षों की भूमिका निर्णायक होगी। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने से ही पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी।
मुलाकात के दौरान सभी मंडल अध्यक्षों ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और कांग्रेस को पुनः सत्ता में लाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख मंडल अध्यक्षों में—

समोदा से कुलदीप वर्मा,
भैंसा से प्रकाश मार्कण्डेय,
गुल्लू से पोषण साहू,
लखोली से ईश्वर जोगलेकर (भगवान),
कोसरंगी से धना साहू,
नरदाहा से अनिल टंडन
आरंग नगर से भरत लोधी
शुभांशु साहू नया रायपुर पालौद
शामिल रहे।
सभी पदाधिकारियों ने डॉ. डहरिया जी के मार्गदर्शन को संगठन के लिए प्रेरणास्रोत बताया और उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बल्का अध्यक्ष कोमल साहू, खिलावन निषाद, ओमप्रकाश यादव
