मनरेगा को लेकर सरकार के खिलाफ उबाल, पंचायत जनसंपर्क पदयात्रा में फूटा जनाक्रोशग्राम झाखरमुड़ा में पदयात्रा का समापन, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा

चौपाल न्यूज इन http://Chaupalnews.inमहासमुंद।
जिले के ग्रामीण अंचलों में निकाली जा रही पंचायत स्तरीय जनसंपर्क पदयात्रा के दौरान मनरेगा को लेकर सरकार के खिलाफ जनाक्रोश खुलकर सामने आया। पदयात्रा के पांचवें दिन यह यात्रा बंदोरा से रायमुड़ा, रुमेकेल होते हुए ग्राम झाखरमुड़ा पहुँची, जहाँ कार्यक्रम का समापन हुआ।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज के नेतृत्व में निकली इस पदयात्रा में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मनरेगा को कमजोर करने, रोजगार के अवसर घटाने और मजदूरी भुगतान में हो रही देरी को लेकर भाजपा सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी नाराज़गी जाहिर की।


प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि
“मनरेगा कोई योजना नहीं, बल्कि गरीबों और मजदूरों का अधिकार है। भाजपा सरकार इस अधिकार से खिलवाड़ कर रही है, जिसे कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।”

पदयात्रा में महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मजदूरों के हक को दबाने की कोशिश की जा रही है और कांग्रेस हर गांव, हर मजदूर के साथ खड़ी है।
इस मौके पर खल्लारी विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री द्वारकाधीश यादव, सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी नन्द, पूर्व प्रभारी महामंत्री श्री अमरजीत सिंह चावला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मनरेगा और मजदूरों के अधिकारों पर हमला जारी रहा, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
ग्रामीण अंचलों में यह पदयात्रा सरकार के खिलाफ जनभावनाओं की मजबूत आवाज बनकर उभरी है।
📌 चौपाल न्यूज इन | महासमुंद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *