चौपाल न्यूज इन | रायपुर, छत्तीसगढ़।ChaupalNews.in
छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन साहित्य प्रेमियों के लिए एक अविस्मरणीय आयोजन साबित हुआ। देशभर से पधारे नामचीन कवियों ने अपने ओजस्वी, हास्य-व्यंग्य और भावनात्मक काव्यपाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा सभागार देर रात तक तालियों की गूंज से सराबोर रहा।
कार्यक्रम के सबसे बड़े आकर्षण रहे युवाओं के चहेते कवि भरत द्विवेदी जी, जिन्होंने अपने काव्य-रस के पिटारे से सभी का दिल जीत लिया। उनकी लोकप्रिय रचना “पापा मेरे” ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया, वहीं नई पीढ़ी को दिशा और संस्कार का संदेश देती रचनाएँ “अटकन” और “मटकन” ने युवाओं में खास उत्साह और सकारात्मक सोच का संचार किया।

कवि सम्मेलन का शानदार, जानदार और अनुशासित संचालन आ. शशिकांत यादव सर ने किया। उनके प्रभावी संचालन ने मंच और श्रोताओं के बीच सजीव संवाद स्थापित किया, जिससे सभी कवियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ काव्यपाठ प्रस्तुत किया

इस गरिमामय आयोजन में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे साहित्यिक आयोजन समाज को जोड़ने के साथ-साथ सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करते हैं।
।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में भैया दाऊ अनुराग अग्रवाल जी एवं छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज की पूरी आयोजन समिति का विशेष योगदान रहा, जिनके अथक प्रयासों से यह अखिल भारतीय कवि सम्मेलन ऐतिहासिक और स्मरणीय बन सका।
चौपाल न्यूज इन परिवार की ओर से सभी कविगण, अतिथियों, आयोजकों एवं साहित्य प्रेमियों को इस भव्य आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं आभार।
