“गाता रहे मेरा दिल” : जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल एवं फिलहार्मोनिक फैमिली ने सजाई संगीत प्रेमियों के लिए सुरमयी शाम

“गाता रहे मेरा दिल” : जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल एवं फिलहार्मोनिक फैमिली ने सजाई संगीत प्रेमियों के लिए सुरमयी शाम

चौपाल न्यूज इन http://Chaupalnews.inरायपुर।
संगीत प्रेमियों के लिए यादगार शाम उस समय सजी जब जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल एवं फिलहार्मोनिक फैमिली के संयुक्त तत्वावधान में “गाता रहे मेरा दिल – एक सुरमयी शाम” का भव्य आयोजन 15 जनवरी को शांति नगर स्थित “विमतारा” भवन में किया गया। कार्यक्रम में 1960, 70 और 80 के दशकों के सदाबहार गीतों ने श्रोताओं को भावनाओं और यादों की दुनिया में पहुंचा दिया।


पीआरओ जेसी प्रियंका कहालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संगीतमय समूह की नींव वर्ष 2002 में रखी गई थी। शुरुआत महज 4-5 संगीत साधकों ने हारमोनियम और तबले के साथ की थी, जो आज बढ़कर 24 सदस्यों का सशक्त संगीत परिवार बन चुका है। इस कार्यक्रम के लिए कलाकारों ने लगातार 15 दिनों तक अभ्यास किया।


🎤 गणेश वंदना से हुई भव्य शुरुआत
कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत कथक कलाकार जेसी दीपाली पांडे जी द्वारा मनोहारी गणेश वंदना से हुई। इसके बाद वामा सदस्यों दिव्या जैन, राधिका सोनकर एवं पीहू सोनकर के मेलोडियस पुराने गीतों पर आधारित सामूहिक नृत्य ने सभागार को तालियों से गूंजा दिया।


🎼 पुराने गीतों का सजा सुरमयी गुलदस्ता
फिलहार्मोनिक फैमिली के फाउंडर मेंबर्स श्री राजेश अग्रवाल, श्री अवतार सिंह धनंजल एवं श्री आकिल रहमान के स्वागत उपरांत “गाता रहे मेरा दिल” कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। मंच से 60-70-80 के दशक के सदाबहार गीतों की प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में शहर के 300 से 350 संगीत प्रेमी श्रोता कलाकारों का उत्साहवर्धन करने हेतु उपस्थित रहे।
🎙️ मंच संचालन व निर्देशन
कार्यक्रम का सशक्त मंच संचालन दीया मूलचंदानी, ऐश्वर्या मिश्रा एवं सुमन दीवान द्वारा किया गया। वहीं कार्यक्रम का निर्देशन दिव्या जैन, दीया मूलचंदानी एवं सुमन दीवान ने किया।
🌸 नई टीम की शानदार शुरुआत
जेसीआई वामा कैपिटल की प्रेसिडेंट डॉ. धृति वैभव शर्मा एवं सेक्रेटरी प्रीति अग्रवाल ने अपने कार्यकाल की शुरुआत इसी भव्य एवं प्रभावशाली पीआर प्रोग्राम के साथ की, जिसे सभी सदस्यों और दर्शकों ने सराहा।
🎁 लक्की ड्रॉ बना आकर्षण
कार्यक्रम के समापन अवसर पर लक्की ड्रॉ का आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को ट्रॉली बैग भेंट किए गए।
🎵 कार्यक्रम में प्रस्तुत गीतों की सूची
धनश्री – सत्यम शिवम सुंदरम
सुमन दी – मिलो न तुम तो
शिखा – सोलह बरस की बाली उमर
दीया – निगाहें मिलाने को जी चाहता है
नंदिनी दी – अखियों के झरोखे
ऐश्वर्या – वादे ये मेरे (तुझे बुलाये ये मेरी)
सोनू दी – काँटों से खींच के ये आँचल
राजेश सोनी सर – ओ महबूबा, ओ महबूबा
रविश सर – दिल हूम हूम करे
आकिल सर – आने से उसके आए बहार
किरण सर – संसार है इक नैया
रूपाली दी – अकेले अकेले कहाँ
अमिताभ – चला जाता हूँ किसी की
सुनीला दी – आ लौट के आजा
लीना दी – किसी ने अपना बना के
हितेश – दीवानों से मत पूछो
राजेश सर – ये तौबा ये मतवाली चाल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *