रायपुर : छत्तीसगढ़ी सिनेमा हमारी लोकसंस्कृति और अस्मिता का जीवंत दस्तावेज – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर : छत्तीसगढ़ी सिनेमा हमारी लोकसंस्कृति और अस्मिता का जीवंत दस्तावेज – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

चोपाल न्यूज इन रायपुर छत्तीसगढ़ रायपुर, 21 दिसंबर 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा प्रदेश की लोकसंस्कृति, लोककथाओं और सामाजिक सरोकारों का जीवंत दस्तावेज है। वे राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम द्वारा आयोजित “छत्तीसगढ़ी फिल्मों का सफर” कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी सिनेमा के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए बताया कि 150 करोड़ रुपये की लागत से चित्रोत्पला फिल्म सिटी का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छालीवुड का भविष्य उज्ज्वल है और सरकार हर संभव सहयोग देगी।

रायपुर : छत्तीसगढ़ी सिनेमा हमारी लोकसंस्कृति और अस्मिता का जीवंत दस्तावेज – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ कलाकारों एवं निर्माताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंत्री, विधायक, कलाकार, निर्माता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
— चौपाल न्यूज इन | रायपुर, छत्तीसगढ़http://Chaupalnews.in

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *