कांग्रेस संगठन में नई नियुक्तियाँ, आरंग व चन्द्रखुरी में उत्साह की लहर

कांग्रेस संगठन में नई नियुक्तियाँ, आरंग व चन्द्रखुरी में उत्साह की लहर

आरंग ब्लॉक में कोमल साहू पर फिर जताया गया भरोसा, शहर अध्यक्ष बने पार्षद खिलावन निषाद

चौपाल न्यूज इन रायपुर http://Chaupalnews.inआरंग/रायपुर।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी अधिसूचना के तहत कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गई हैं। पार्टी नेतृत्व ने एक बार फिर आरंग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर कोमल साहू जी को नियुक्त कर उन पर भरोसा जताया है।
इसी कड़ी में आरंग शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पार्षद खिलावन निषाद जी को सौंपी गई है, जिससे शहर संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


चन्द्रखुरी ब्लॉक अध्यक्ष बने ओम प्रकाश यादव
वहीं चन्द्रखुरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश यादव जी की नियुक्ति की गई है। उल्लेखनीय है कि ओम प्रकाश यादव वर्तमान में नगर पंचायत मंदिर हसौद के उपाध्यक्ष भी हैं। उनकी नियुक्ति को संगठनात्मक अनुभव का लाभ बताते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है।
पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया से लिया आशीर्वाद
नव नियुक्त सभी अध्यक्ष इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया जी के निवास पहुंचकर उनका आशीर्वाद लेने पहुंचे। डॉ. डहरिया जी ने सभी को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।


संगठन में दिखा जोश, कार्यकर्ताओं में खुशी
इन नियुक्तियों के बाद आरंग, चन्द्रखुरी एवं आसपास के क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र ‘पप्पू’ बंजारे जी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इन प्रमुख नेताओं की रही उपस्थिति
इस दौरान प्रमुख रूप से
समीर गोरी,
पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष जीतू शरद गुप्ता,
ईश्वर पटेल (पार्षद),
निखिल वर्मा,
दिनेश ठाकुर,
पूर्व जनपद अध्यक्ष पार्षद अनुज मिश्रा,
रेखराम पात्रे,
रामधनी वर्मा,
जयंत साहू,
प्रवीण सिंह,
गोपाल चतुर्वेदी (अध्यक्ष, नगर पंचायत मंदिर हसौद),
हरि बंजारे,
अनिल टंडन,
सजल चंद्राकर,
राकेश जायसवाल,
राकेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
संगठन को मिलेगी नई मजबूती
कांग्रेस नेताओं ने विश्वास जताया कि इन नियुक्तियों से रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में पार्टी संगठन को नई मजबूती मिलेगी और आने वाले समय में कांग्रेस जनहित के मुद्दों को और अधिक प्रभावी ढंग से उठाएगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *