चौपाल न्यूज इन | रायपुर (मंदिर हसौद)अटल जी की प्रतिमा का अनावरण, विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार नगर पालिका परिषद मंदिर हसौद में 3 मिनी टिपर का शुभारंभ, नए कार्यालय का भूमिपूजन

चौपाल न्यूज इन | रायपुर (मंदिर हसौद)अटल जी की प्रतिमा का अनावरण, विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार नगर पालिका परिषद मंदिर हसौद में 3 मिनी टिपर का शुभारंभ, नए कार्यालय का भूमिपूजन

चौपाल न्यूज इन रायपुर छत्तीसगढ़ मंदिर हसौद नगर पालिका परिषद मंदिर हसौद कार्यालय परिसर के पास भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का आज विधिवत अनावरण किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि अटल जी का जीवन सादगी, साहस और उच्च राजनीतिक मर्यादा का अनुपम उदाहरण है, जो सदैव जनप्रतिनिधियों को राष्ट्र और जनसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश यादव, पार्षद श्री प्रताप ठाकुर, श्री सागर पटेल, श्रीमति तारणि पिंटू नीलमलकर, श्री सुरेश यादव, श्रीमति मंजु ललित कश्यप, श्री निर्देश सिन्हा, श्रीमति एकता मिश्रा, श्री राकेश जायसवाल, श्री रेखराम पात्रे, श्री प्रवीण सिंह, श्री रामजी वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता, समस्त जनप्रतिनिधि, नगर पालिका कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

इसी अवसर पर नगर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु 15वें वित्त मद से 3 नए मिनी टिपर वाहनों का शुभारंभ किया गया। साथ ही नगर पालिका परिषद के नए कार्यालय भवन का भूमिपूजन भी संपन्न हुआ।

चौपाल न्यूज इन | रायपुर (मंदिर हसौद)अटल जी की प्रतिमा का अनावरण, विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार नगर पालिका परिषद मंदिर हसौद में 3 मिनी टिपर का शुभारंभ, नए कार्यालय का भूमिपूजन

सभापति एवं समस्त पार्षदगण की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न यह कार्यक्रम नगर विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जनहित को समर्पित ये विकास कार्य निश्चित ही मंदिर हसौद नगर के समग्र विकास को नई दिशा और गति प्रदान करेंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *